- संवत् 2072 कीलक का राजा है पाप ग्रह शनि तो मंत्री है क्रूर ग्रह मंगल

- दोनों के बीच है दुश्मनी, नतीजा प्राकृतिक आपदा के रूप में आ रहा है सामने

VARANASI:

लगातार दो दिनों तक धरती डोली। हर किसी की सांसें अटकी हैं कि पता नहीं क्या होने वाला है। अपने देश में तो कुछ गनीमत है लेकिन पड़ोसी मुल्क नेपाल तो तबाह होने की स्थिति में आ गया है। विज्ञान भले ही इन घटनाओं के लिए धरती के अंदर बदल रही स्थिति को कारण बताये लेकिन ज्योतिषियों की नजर में यह सब ग्रहों का खेल है। जी हां, संवत् ख्07ख् कीलक का राजा पाप ग्रह शनि और और मंत्री क्रूर ग्रह मंगल है। खास बात यह है कि इन दोनों के बीच तगड़ी दुश्मनी है। जानकारों के मुताबिक राजा और मंत्री की दुश्मनी में झेलना प्रजा को ही पड़ेगा।

वर्चस्व की है लड़ाई

ज्योतिष डिपार्टमेंट बीएचयू के डॉ। विनय कुमार पाण्डेय बताते हैं कि ग्रहों की स्थिति का सीधा असर पृथ्वी पर रहने वालों पर पड़ता है। मंगल और शनि दोनों ही क्रूर ग्रह हैं और दोनों में आपस में बनती नहीं है। इनकी वर्चस्व की लड़ाई में ही कुछ न कुछ खेल चल रहा है। जिसका असर पब्लिक पर पड़ रहा है। नतीजतन मौसम में असमय बदलाव व प्राकृतिक आपदा सामने है। अभी गर्मी का प्रकोप भी लोगों के जान माल का खतरा पैदा करेगा।

बैर देगा और यातनाएं

ज्योतिषविद् पं। चक्रपाणि भटट् भी कुछ ऐसा ही कहते हैं। उनका कहना है कि मंगल के मंत्री होने के चलते खून खराबा हो रहा है। पहले रेल दुर्घटना, फिर बस में आग और अब भूकंप। इन सबके पीछे मंगल और शनि की दुश्मनी ही मुख्य वजह है। पं। भट्ट कहते हैं कि इन दोनों का बैर पब्लिक को अभी और यातनाएं देगा। रेल एक्सीडेंट, प्लेन क्रैश के अलावा अत्यधिक गर्मी, भारी बाढ़ आदि की भी आशंका बन रही है।

Posted By: Inextlive