- थाना पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

- पुलिस ने झुग्गी झोपडि़यों में रहने वाले लोगों का मौके पर किया सत्यापन

DEHRADUN: थाना पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने संडे को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस ने 110 मकान मालिकों का चालान करते हुए 11 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

10-10 हजार रुपए का किया चालान

थाना पटेलनगर पुलिस ने एलआईयू के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर, भंडारी बाग सहित झुग्गी झोपडि़यों में किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने 410 मकानों की चेकिंग की। जिसमें 66 मकान मालिकों द्वारा किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस ने उनका चालान करते हुए 10-10 हजार रुपए का चालान किया। पुलिस ने छह लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही झुग्गी झोपडि़यों में रहने वाले बाहरी प्रदेशों के 105 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें 65 बिहार व 40 उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग थे। पुलिस ने सभी का मौके पर फिंगरप्रिंट व फोटो लेकर सत्यापन किया। इधर, पुलिस ने थाना नेहरू कॉलोनी इलाके में सत्यापन अभियान चलाकर रिस्पना नगर में 550 मकानों की चेकिंग की.इस दौरान 83 पुलिस एक्ट के तहत 44 मकान मालिकों का चालान कर 4 लाख 44 हजार रुपए वसूले गए।

Posted By: Inextlive