घरों या मंदिरों में पूजा के दौरान अक्‍सर लोग कलावा बांध लेते हैं। लाल रंग का यह कलावा भले ही धार्मिक विधि-विधान से जुड़ा हो। लेकिन इसके पीछे एक साइंटिफिक लॉजिक भी है। आइए जानें इसके पीछे कौन सा वैज्ञानिक रहस्‍य छुपा हुआ है।



वैज्ञानिकों की मानें तो कलावा हाथ में बांधने से स्वास्थ्य काफी बढ़िया रहता है। इससे शरीर रोगों मुक्त रहता है। इस धागे को कलाई पर बांधने से शरीर में वात, पित्त तथा कफ से मुक्ित मिलती है।

शास्त्रों के अनुसार, पुरुषों एवं अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधने का नियम है। कलावा बंधवाते समय जिस हाथ में कलावा बंधवा रहे हों, उसकी मुठ्ठी बंधी होनी चाहिए और दूसरा हाथ सिर पर होना चाहिए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari