RANCHI : रांची से हज करने मक्का इस साल 507 हजयात्री ही जा पाएंगे। रांची से हजयात्रा के लिए 518 लोगों ने झारखंड स्टेट हज कमिटी में अप्लाई किया था, जिनमें से सैटरडे को ऑड्रे हाउस में लॉटरी के बाद 11 अप्लीकेंट्स का नाम वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया। झारखंड स्टेट हज कमिटी ने कंप्यूटर से लॉटरी ड्रॉ के जरिए हजयात्रियों का सेलेक्शन किया। झारखंड से इस साल टोटल 2,846 मुसलमान हज को जाएंगे, जबकि अप्लाई 3,033 लोगों ने ि1कया था।

दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं

हजयात्रा के लिए लॉटरी में अपना नाम निकलने की उम्मीद लेकर खिजूरटोला से आए खुर्शीद आलम ने बताया- लॉटरी से पहले मेरे दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। लग रहा था कि पता नहीं मेरा नाम निकलेगा या नहीं। लेकिन, अल्लाह तआला ने सुन ली। मेरे परिवार से पांच लोगों ने हजयात्रा के लिए अप्लाई किया था। सबका नाम निकल गया है। मैं इतना खुश हूं कि इजहार नहीं कर सकता। मुझे हज में जाने की बड़ी तमन्ना थी और यह तमन्ना पूरी हो जाएगी।

झारखंड में पहली बार lottery से हुआ है हजयात्रियों का selection

झारखंड स्टेट हज कमिटी की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कमिटी के सेक्रेटरी नूरुल होदा ने बताया कि झारखंड में पहली बार लॉटरी के जरिए हजयात्रियों का सेलेक्शन हुआ है। हजयात्रा के अप्लीकेशंस की संख्या कोटा से ज्यादा हो जाने की वजह से लॉटरी के जरिए हज यात्रियों का सेलेक्शन हुआ है। उन्होंने बताया कि सारे अप्लीकेंट्स हज यात्रा पर जा सकें, इसके लिए सेंट्रल हज कमिटी से हजयात्रियों का कोटा बढ़ाने को कहा गया है।

Posted By: Inextlive