PATNA : पटना कॉलेज में गुरुवार तक विभिन्न कॉलेजों को मिलकर मात्र 50 प्रतिशत ही सीटें भरी गई थी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक हुए एडमिशन प्रासेस के बाद करीब 10 से 15 फीसदी सीटों पर नामांकन हो गया है। सबसे बेहतर स्थिति बीएन कॉलेज में है जहां कई प्रमुख विषयों में सीटें भर चुकी है। वहीं पटना साइंस कॉलेज में साइंस के इन्ही सीटों पर एडमिशन का भरपूर मौका है। उधर, साइंस कॉलेज प्रिंसिपल डॉ केसी सिन्हा ने कहा कि 15 जुलाई को भी एडमिशन के लिए हमें अनुमति मिल गई है। इसलिए इस तिथि तक सभी सीटें भरने का पूरा प्रयास रहेगा।

साइंस कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका

पटना साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ केसी सिन्हा ने बताया कि जो छात्र फ‌र्स्ट काउंसलिंग में किसी कारण से नहीं आये या उनका डाक्यूमेंट पूरा नहीं था, उन्हें और सेकेंड लिस्ट में बच गए छात्रों को भी एडमिशन का एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। इन सभी को हर हाल में 15 जुलाई को कॉलेज सभी आवश्यक डाक्यूमेंट के साथ आकर जमा करना होगा।

अब एडमिशन में आयी तेजी

बीएन कॉलेज में मैथ, कैमेस्ट्री और फिजिक्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि रिजर्व सीटों पर एडमिशन जारी है। एडमिशन को लेकर यहां कार्य में तेजी लाया गया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि साइंस के सब्जेक्ट में छात्र ज्याद रुचि ले रहे हैं। जबकि आर्टस में चुनिंदा विषयों में इनकी रुचि है। ह्युमैनिटीज के विषयों में ज्यादा अवसर है। इसी प्रकार, पटना कॉलेज में भी बीए पार्ट वन के लिए एडमिशन में तेजी आयी है। करीब 60 फीसदी सीटें भरी गई है। बाकी के दो दिनों में बची सीटें भरी जाएंगी।

Posted By: Inextlive