Allahabad: इलाहाबादी बाला और मिस इंडिया अर्थ 2012 रह चुकी प्राची मिश्रा को जालिम दिल्ली में लोन की टेंशन हो गई है. घबराइए नहीं यह उनकी पहली बॉलीवुड मूवी जालिम दिल्ली की थीम है. आईनेक्स्‍टलाइव डॉट कॉम के साथ बातचीत में प्राची ने की अपने सपनों और दिल की बात


इलाहाबाद की गलियों से निकलकर ग्लैमर वर्ल्ड में धूम मचाने के बाद मिस इंडिया अर्थ प्राची मिश्रा एक और धमाका करने की तैयारी में हैं। बहुत जल्द ही वह 70 एमएम स्क्रीन पर इलाहाबादी टैलेंट का जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी।

मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में जीत के सेहरे से चंद कदम दूर रह जाने वाली प्राची मिश्रा ने बॉलीवुड में इंट्री कर ली है। प्रजेंट में वह दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं। दिल्ली की लाइफ स्टाइल पर बेस्ड मूवी जालिम दिल्ली से प्राची रुपहले पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं।प्राची कहती हैं, मिस वर्ल्ड में उन्होंने बहुत अच्छा परफार्मेंस दिया था, लेकिन फिर भीकहती हैं वह हमेशा आगे देखती हैं और अब उनकी नजर बॉलीवुड पर टिकी हुई है। शुरुआत हो चुकी है और अब आगे अच्छा होने की उम्मीद है।जो सोचती हूं, उसके लिए मेहनत करती हूं 
इलाहाबाद से लेकर बॉलीवुड तक में इंट्री का प्राची मिश्रा का सफर किसी ख्वाब से कम नहीं है। मिस पैंटालून का खिताब जीतने के बाद उन्होंने लास्ट इयर मिस इंडिया अर्थ-2012 का खिताब अपने नाम किया।


प्राची कहती हैं, जब से होश संभाला है तभी से ग्लैमर वर्ल्ड उनको बेहद अट्रैक्ट करता था। मिस पैंटालून बनने के बाद उन्होंने दिन-रात मेहनत करके मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद प्राची ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में मिस वर्ल्ड  अर्थ प्रतियोगिता तक का सफर पूरा किया। उन्होंने कहा,  कुछ कमीं रह गई जिसके चलते लॉस्ट ऑवर्स में मैं बाहर हो गई।दिवेंदू्र और जैकी श्राफ के साथ जालिम दिल्ली मूवी के बारे में पूछने पर प्राची बताती हैं कि यह दिल्ली पर बेस्ड मूवी है। इसकी शूटिंग दिल्ली की डिफरेंट लोकेशंस पर चल रही है। मूवी को जसपिंदर डायरेक्ट कर रहे हैं। जालिम दिल्ली के राइटर मनोऋषि चढ्ढा हैं। प्राची बताती हैं कि, इससे पहले उन्होंने खोसला का घोसला, ये साली जिंदगी जैसी मूवी की कहानी लिखी है। मूवी में उनके साथ प्यार के पंचनामा मूवी के एक्टर दिवेंद्रू शर्मा, जैकी श्राफ और ईरा दूबे भी लीड रोल में हैं। शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए प्राची कहती हैं कि जो अभी तक पर्दें पर देखा करती थी, उसका पार्ट बनने में बहुत मजा आ रहा है। छोटी युनिट होने के चलते ब्रेक के दौरान हम सभी खूब एंज्वाय करते हैं।  लोन की टेंशन है मूवी की theme

'जालिम दिल्ली की कहानी पर प्राची ज्यादा नहीं बोलीं। सिर्फ इतना बताया कि कि प्रजेंट में लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करना लोगों को बहुत आसान लगता है। लेकिन, हकीकत यह है कि लोन कि किस्तों को जमा करने में अच्छे-खासे के पसीने छूट जाते हैं। जालिम दिल्ली में एक ऐसी ही कहानी है जिसका किरदार लोन कि किस्तों में बुरी तरह से उलझ कर रह जाता है। मूवी में सिचुएशनल कॉमेडी इसका खास पार्ट है। वह कहती है कि इयर एंड तक ये मूवी रिलीज हो जाएगी। बॉलीवुड में छाने की बेकरारीप्राची कहती हैं कि उनका एम अब बॉलीवुड में छाने का है। हालांकि वह यह भी एड करती है कि यह इतना आसान नहीं है। लेकिन उन्होंने जो ख्वाब देखा है, उसके लिए मेहनत की है और उस मुकाम को हासिल किया है। जालिम दिल्ली एक तरह से बॉलीवुड में इंट्री का रास्ता है, वह बॉलीवुड में छाने को बेकरार हैं। इसके लिए वह एफर्ट कर रही हैं। जालिम दिल्लीह में एक्टिंग उनके आगे के रास्ते को साफ करेगी।

Posted By: Inextlive