RANCHI : विधानसभा चुनाव में अगर कोई राजनीतिक दल, उसका प्रत्याशी या उसका नेता सोशल नेटवर्किंग साइट खासकर व्हाट्स अप का दुरूपयोग करते हुए चुनाव को प्रभावित करने का काम करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग इसपर नजर रखे हुए है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लेकर पुलिस अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है। पुलिस थानों को भी यह निर्देश दिया गया है कि वह इसपर नजर बनाए रखे। लोकसभा चुनाव में झारखंड में जितनी फोर्स लगाई गई थी उससे दोगुनी फोर्स विधानसभा चुनाव में लगाइर्1 जाएगी।

पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल

हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल होंगे। साथ ही चुनाव के दिन राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी, जिससे सभी लोग बिना डर-भय के अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल कर सकें। राज्य में फ्री एंड फेयर इलेक्शन कराने के लिए चुनाव आयोग तैयार है। झारखंड के सभी जिलों के डीसी और एसपी को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यह बातें मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। झारखंड विधानसभा चुनाव-ख्0क्ब् की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचे थे। उनके साथ चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा और डॉ नसीम जैदी भी थे।

मीडिया से हुए रूबरू

इसी दिन उन्होंने झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग की, जिसमें झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी सुझाव और आपत्तियों को जाना गया। इसके बाद गुरुवार को वह राज्य के सभी डीसी और एसपी के साथ मीटिंग करने के बाद चुनाव की तैयारियों की जानकारी देने लिए मीडिया से रूबरू हुए। एटीआई में आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत के साथ ही चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा, उमेश सिंह और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया माैजूद थे।

सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी फोर्स

झारखंड में हिंसामुक्त चुनाव हो इसें लेकर पुलिस नक्सलियों के खिलाफ झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कौन से बूथ नक्सल प्रभावित है, उसक सर्वे किया जा चुका है। चुनाव में सीआरपीएफ की बड़ी संख्या में तैनाती होगी। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी लगातार बातचीत हो चुकी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों का आना भी झारखंड में शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव से दोगुनी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति विधानसभा चुनाव में की जा रही है।

जारी रहेगी साड़ी-धाेती योजना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बुधवार को राजनीतिक दलों की मीटिंग में रानजीतिक दलों के प्रतिनिधियों कई सारे सुझाव और आपत्तियां दी थी, जिसमें एक दल ने आरोप लगया था कि झारखंड सरकार मतदाताओं की प्रभावित करने के लिए साड़ी-धोती योजना की शुरुआत की है। ऐसे में इस मामले की आयोग ने जांच किया है, जिसमें पता चला कि यह योजना चुनाव की घोषणा होने से पहले की है। ऐसे में यह योजना बंद नहीं की जा सकती है।

जेटली को क्लिन चिट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के आदर्श चुनाव आचार संहिता मामले को आयोग ने संज्ञान में लिया है। इस मामले में ड्राइवर को दोषी पाया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

वृद्ध और विक्लांग पोलिंग बूथ तक जा सकेंग वाहन से

विधानसभा चुनाव में वृद्ध और विक्लांग लोग वाहन से सीधे पोलिंग बूथ तक जा सकेंगे। इसके साथ ही इन्हें लाइन में लगने की जरूर नहीं होगी बल्कि इनके लिए स्पेशल व्यवस्था होगी और यह बिना लाइन में लगे ही अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव आयेाग ने इस बार के झारखंड इलेक्शन के लिए व्यवस्था किया है।

ख् करोड़ 7 लाख हैं वोटर

झारखंड में अभी ख् करोड़ 7 लाख वोटर हैं, जिमसें क् करोड़ 7 लाख पुरुष और 98.भ्भ् लाख महिलाएं हैं। हालांकि यह अभी फाइनल लिस्ट नहीं है। विधानसभा चुनाव को लेकर 7.7 लाख नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए अप्लीकेशन दिया है, जिसमें से लगभग 99 परसेंट लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ चुका है।

नॉमिनेशन से पहले भी बन सकते हैं वोटर

झारखंड विधानसभा चुनाव-ख्0क्ब् में नॉमिनेशन क्0 दिन पहले भी लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग चाहता है कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदाता बनकर अपने मत का प्रयोग कर और इस बार पिछली बार से ज्यादा वोटिंग परसेंट हो इसके लिए चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है। जिन चरणों की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, वहां पर नाम जुड़ सकता है।

Posted By: Inextlive