बीते 14 और 15 नवंबर को बॉलीवुड के सेलेब्रिटी कपल दीपिका और रणवीर ने इटली में भव्‍य तरीके से शादी की है लेकिन इस शानदार शादी की कुछ गिनी चुनी तस्‍वीरों को देखकर ही फैंस को संतोष करना पड़ा था। अब यहां आप देख सकते हैं इस शादी की सभी इनसाइड तस्‍वीरें एक साथ।


कानपुर। दीप-वीर ने इटली में खूबसूरत लेक कोमो के किनारे मौजूद एक भव्य और आलीशान महल में पूरे विधि विधान से शादी की। इस समारोह की खासियत यह थी कि इसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी दो बार यानि पहले कोंकणी रिवाज और फिर सिंधी तौर तरीके से संपन्न हुई।

'आनंद कारज' सेरेमनी के दौरान रणवीर और दीपिका का यह पोज अब तक तो किसी ने नहीं देखा था। आज जब दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की इनसाइड पिक्स शेयर कीं, तब जाकर उनके करोंड़ो फैंस के दिलों को सुकून मिला होगा।

आनंद कारज सेरेमनी में शामिल होने जातीं दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर वाकई दिल चुराने वाली है।

आनंद कारज सेरेमनी के दौरान हाथों में हाथ पकड़े रणवीर दीपिका।

इस सेरेमनी के दौरान मुंह से कुछ दोहराते हुए रणवीर सिंह और साथ में दीपिका।

14 नवंबर को हुई अपनी कोंकणी शादी के दौरान रणवीर और दीपिका की जोड़ी सच में कमाल की लग रही है।

कोंकणी वेडिंग के दौरान रणवीर के माथे पर तिलक लगाती दीपिका।

कोंकणी शादी की रस्मों के बाद पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते पर परोसे गई मिठाई दीपिका अपने हाथों से रणवीर को खिला रही हैं।

कोंकणी वेडिंग के दौरान की जा रही पारंपरिक रस्मों के दौरान आपस में हंसी मजाक करते रणवीर और दीपिका।

शादी की रस्मों से पहले दीपिका और रणवीर की मेंहदी सेरेमनी भी पूरे धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई।

मेंहदी रस्म के बाद एक दूसरे के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिताते दीपिका और रणवीर।

मेंहदी रस्म के दौरान रणवीर और दीपिका दोनों ने ही डांस किया। यह नजारा वाकई मिस करने वाला नहीं था।

Posted By: Chandramohan Mishra