बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों अपने बॉइफ्रेंड निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में साइकलिंग के मजे ले रही हैं। यहां देखें दोनों की सड़क पर साइकलिंग करते हुए तस्वीरें...


प्रियंका चोपडा़ ने निक संग कर रहीं साइकलिंगकानपुर। प्रियंका चोपडा़ और उनके कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस इन दिनों एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। ब्राजील में निक के लाइव कॉनसर्ट को अटेंड करने के बाद अब प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकलिंग करते दिख रही हैं। दोनों साथ में साइकल चला रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े भी नजर आए। गौर करने वाली बात ये थी की जब दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे तो निक ने व्हाइट कलर की लूज टी शर्ट पहनी थी वहीं प्रियंका ने भी सफेद रंग की क्रॉप टॉप पहनी हुई थी।   निक से प्रियंका का है ये रिस्ता


प्रियंका पिछले हफ्ते ही निक को इंडिया लेकर आई थीं। निक को इंडिया ला कर प्रियंका ने पहले तो उन्हें अपनी मां और दोस्तों से रूबरू करवाया और फिर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा निकल गईं। गोवा में दोनों ने लंच डेट की और फिर वहां से लौटने के वक्त दोनों की रिंग फिंगर में एक ही डिजाइन की अंगूठी स्पॉट की गई। इन सब बातों के चलते दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें और तेज हो गईं। बिना किसी के खुलासा किए ही फैंस ने खुद से ही ये कयास लगा लिए की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इस रिस्ते को लेकर कोई अफिशल खुलासा नहीं हुआ है।  प्रियंका देसी लुक में निक के साथकुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी। उस सगाई में आकाश और श्लोका से ज्यादा प्रियंका और निक पर लोगों की नजर थी। इस पार्टी में प्रियंका ने रेड कलर की शिमर साडी़ पहनी थी वहीं निक ने ब्लू कलर का शूट पहना था। निक पार्टी के दौरान प्रियंका का ख्याल रखते हुए नजर आए। निक और प्रियंका दोनों एक साथ परफेक्ट लग रहे थे और फैंस ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों में प्रियंका को ज्लद ही शादी करने तक की सलाह दे डाली है। प्रियंका चोपडा़ ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को दी मात, फिर भी मोदी नहीं मान रहे हार

प्रियंका चोपडा़ निक के हाथों में हाथ डाले आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट में पहुंचीं, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma