सीनेट चुनाव में एक सीट के लिए बंपर 70 परसेंट वोटिंग
RANCHI:रांची यूनिवर्सिटी में सीनेट के शिक्षक के एक सीट के लिए चुनाव में 68.60 परसेंट वोटिंग हुई। 15 संबद्धता प्राप्त संस्थानों में कुल 653 वोट में 448 वोट पड़े। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होकर दो बजे संपन्न हुआ। मतदान कार्य में डीएसडब्ल्यू डॉ। पीके वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ। एके चौधरी, सीसीडीसी डॉ। शाहदेव, डीआर डॉ। प्रीतम कुमार, डॉ। प्रदीप अधिकारी, डॉ। हरि उरांव आदि लगे थे। गौरतलब हो कि कुल 11 सीटों में से 10 का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया था। इसमें छह सीटों के लिए वोटिंग हुई थी और चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।
काउंटिंग आज 11 बजे सेछह वर्ष बाद हो रहे सीनेट चुनाव को लेकर शिक्षकों में उत्साह दिखा। सभी कॉलेजों में चहल-पहल रही। मतगणना मंगलवार को सुबह 11 बजे से मोरहाबादी स्थित मानविकी बिल्डिंग बी में होगी। सभी कॉलेजों से वोटिंग बक्सा लाकर मानविकी बिल्डिंग में जमा कर दिया गया है।
कहां कितने वोट पड़े संस्थान कुल मत वोट पड़े पीवीएई कॉलेज चैनपुर 05 05 टाना भगत कॉलेज घाघरा 14 13 एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा 14 10 सिल्ली कॉलेज सिल्ली 21 18 यूकेएस कॉलेज डकरा 17 15 संत जोसेफ कॉलेज तोरपा 08 06 सीएन लॉ कॉलेज नामकुम 10 08 मौलाना आजाद कॉलेज रांची 07 06 एसजीएम पंडरा 45 44 योगदा सत्संग कॉलेज रांची 37 34 निर्मला कॉलेज रांची 43 36 गोस्सनर कॉलेज 46 37 सेंट जेवियर्स कॉलेज 66 61 निफ्ट, हटिया 40 24 रिम्स रांची 280 131