- मणिपुर की टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

- अखिल भारतीय सेपक टाकरा महिला वर्ग प्रतियोगिता में रेगु स्पर्धा का हुआ फाइनल

बरेली। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) की अखिल भारतीय सेपक टाकरा महिला वर्ग प्रतियोगिता रेगु स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ विजेता बनी। मणिपुर विश्वविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक हासिल किया। वहीं, मेजबान एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक पर कब्जा किया। जबकि उस्मानिया विश्वविद्यालय की टीम चौथे स्थान पर रही।

इनके बीच हुआ रेगु मुकाबला

मणीपुर ने ओसिमाना विश्वविद्यालय को दो-जीरो से हराया। पंजाब विश्वविद्यालय ने मणीपुर विश्वविद्यालय को दो-जीरो से शिकस्त दी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ओसमानिया विश्वविद्यालय को दो-एक से, पंजाब विश्वविद्यालय ने ओसमानिया विश्वविद्यालय को दो-जीरो से, मैनपुरी विश्वविद्यालय ने रुहेलखंड विश्वविद्याल को दो-जीरो से मात दी।

डबल मुकाबले में भूवनेश्वर आगे

भूवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय की टीम ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दो-जीरो से हराया। यूनिवर्सिटी ऑफ कलीकट ने ओसमानिया विश्वविद्यालय को दो-जीरो से तथा भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय ने ओसमानिया को दो-जीरो से मात दी।

डबल स्पर्धा का फाइनल आज

क्रीड़ा सचिव प्रो। एके जेटली ने बताया कि डबल स्पर्धा के तीन मैच खेले गए। जिनका फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। सभी टीमों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डॉ। तरूण राष्ट्रीय, डॉ। जेएन मौर्य, डॉ। हेम गौतम, ओपी मिश्रा, धर्मेद्र सैनी, रमजान, संजीव, जहीर अहमद आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive