जानलेवा सड़क में तब्दील हो चुका है लाल फाटक

सर्विस रोड न बनने से अक्सर हो रहे हादसे

आज बरेली में आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-

Bareilly: डिप्टी सीएम साहब, आप बरेली आ ही रहे हैं तो एक बार खूनी लाल फाटक का निरीक्षण जरूर करने आइए। यहां पर किस तरीके से विकास कार्यो को मनमाने तरीके से मानकों को नजरअंदाज करके परवान चढ़ाया जा रहा है इसका अनुमान आप स्वयं लगाएं। कुछ इन्हीं शब्दों में गुहार लालफाटक के रहने वालों लोग उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगा रहे हैं।

चार जेसीबी लगाकर समतल किया गया मार्ग-

आरओबी के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने में सेतु निगम की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही थी। लेकिन डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलने के बाद वेडनेसडे को चार जेसीबी लगाकर दोनों तरफ के सर्विस रोड को दुरुस्त किया गया।

रात में होती रही पुताई

लाल फाटक पर आरओबी का निरीक्षण डिप्टी सीएम करने आ सकते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सेतु निगम ने सड़क को डिवाइडर से दो लेन में कर दिया। इतना ही नहीं डिवाइडर को रातोंरात कलर भी कर दिया।

नौ लोगों की हो चुकी

लाल फाटक आरओबी पर पिछले दो वर्षो से निर्माण कार्य किया जा रहा है। सर्विस लेन न बनने के कारण यहां पर नौ लोगों की अलग-अलग दुघर्टनाओं में मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। क्षेत्रीय लोग इन मौतों का जवाब मांगने के लिए डिप्टी सीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे।

यह काम लटके हुए थे-

सेतु निगम के अफसरों ने पिछले कई महीनों से सर्विस रोड पर कोई ध्यान नहीं दिया था। उप मुख्यमंत्री के आने के एक दिन पूर्व सर्विस लेन की मरम्मत का काम किया गया। दूसरी तरफ के सर्विस रोड को रात में रखे गिट्टी सरिया, ईट और सीमेंट को आरओबी के नीच रखा गया।

वर्जन--

उप मुख्यमंत्री को लाल फाटक आकर यहां की समस्याओं को समझना चाहिए। मौके पर आ जाएं तो हम लोगों की समस्याएं तो जरूर समझेंगे। यदि वह दूर से ही आदेश देकर चले जाएंगे तो हम सभी को मायूसी होगी।

मालखान-

उप मुख्यमंत्री इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करें तो सभी की कलई खुल जाए, जो काम पिछले एक सप्ताह में नहीं हुआ उसको दिन भर में सेतु निगम ने कर दिया। उपमुख्यमंत्री को मौके पर आना चाहिए।

राकेश पटेल

3-जब उपमुख्यमंत्री लाल फाटक आएंगे तभी उनको जनता की समस्याएं दिखेंगी और उसका समाधान कर सकेंगे। सर्विस रोड किस कारण से नहीं बनी। इसके लिए लापरवाह अधिकारियों को दंडित करें।

बंटी यादव

4-आरओबी के निर्माण में शुरू से ही मनमानी की जा रही है। सबसे जरूरी सर्विस रोड है, लेकिन आज तक इसका निर्माण ही नहीं किया गया। ऐसा किस लिए हुआ इस पर मंत्री को अधिकारियों से पूछना चाहिए।

सुनील श्रीवास्तव

5-इतने हादसे होने के बावजूद सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गम्भीर नहीं हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के पास भी यह विभाग है इसलिए उनको यहां के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए आना चाहिए।

शिव सिंह

6-सर्विस लेन पर तेजी से काम होता देख मैं हैरान रह गया। पता चला कि उपमुख्यमंत्री आ रहे हैं तो अहसास हुआ कि विभाग की ओर से उनको भी गुमराह करने के लिए काम में तेजी लाई गई है न कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए।

धीरपाल सिंह

7-जिस सर्विस रोड पर पैदल चलना कठिन था उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर सुबह से समतलीकरण और अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ऐसा पहले होता तो घटनाएं न होती और लोग जिंदा रहते।

सुषमा शाक्य

8- डिवाइडर की पुताई रात में की गई। उपमुख्यमंत्री के आने की दहशत सेतु निगम के अधिकारियों में दिख रही है। बस एक बार लाल फाटक आ जाएं तो सभी समस्या समाप्त हो जाएगी।

यशपाल शर्मा

9-सेतु निगम की ओर से लोगों को तो परेशान किया ही गया अब उप मुख्यमंत्री को भी गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर-बाहर सब सही कर दिया जा रहा है.उपमुख्यमंत्री को लाल फाटक का निरीक्षण जरूर करना चाहिए।

पवन कुमार सिंघल

10-सर्विस लेन न बनाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यहां नाला निर्माण में भी धांधली हो रही है। इतनी तेजी पहले लाते तो सर्विस रोड बहुत दिन पहले बन गई होती।

विजय कुमार

सांसद ने दी चेतावनी-

लाल फाटक पर वेडनेसडे को सांसद धर्मेद्र कश्यप हो रहे निर्माण कार्यों को दिन में देख उसके बाद सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह में सर्विस रोड नहीं बनेगी तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत होगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम से यहां के कार्यो में हो रही लापरवाही की शिकायत करने की बात कही।

Posted By: Inextlive