अब से कुछ ही घंटों में प्यार करने वालों का सबसे खास दिन 'वैलेंटाइन डे' आने वाला है। वैलेंटाइन वीक के प्यार भरे एक-एक दिन बिताने के बाद प्रेमी जोडो़ का अहम दिन 'वैलेंटाइन डे' आने वाला है। इस बार बॉलीवुड में कई नए शादीशुदा जोडे़ अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएगें। जानें इस लिस्ट में विराट और अनुष्का समेत कौन-कौन शामिल हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा   
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की 'फिलौरी' अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर , 2017 को शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करके देश के सभी लवबर्ड्स के लिए वेडिंग गोल्स सेट कर दिए हैं। हर लड़की अपनी शादी में अनुष्का शर्मा और हर लड़का विराट कोहली जैसा दिखना चाहता है। दोनों ने अपनी शादी का ऑफिशियल   खुलासा अपने ट्विटर अकाउन्ट पर शादी की एक फोटो डाल कर किया था। इस बार बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से जुडे़ इस कपल शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे होगा। 


जहीर खान और सागरिका घाटगे   
शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस सागरिका और क्रिकेटर जहीर खान ने अचानक कोर्ट मैरिज कर ली और फिर बाद में एक शानदार रिशेप्शन पार्टी दी। बाद में जहीर और सागरिका ने मालदीव में अपना हनीमून मनाया। शादी के बाद जहीर और सागरिका का भी ये पहला वैलेंटाइन होगा।  


अमृता पुरी और इमरन शेट्टी   
HDFC बैंक के MD आदित्य पुरी की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की 'काय पो चे' में बहन की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता पुरी ने अपने बॉयफ्रेंड इमरन के साथ बैंकॉक में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अमृता और इमरान ने पंजाबी रीति रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा। बाकी कपल्स की तरह ये कपल भी इस बार अपना पहला   वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेगा।  


गौतम रोडे़ और पंखुडी़ अवस्थी
टीवी के फेमस कलाकार गौतम रोडे़ और उनकी गर्लफ्रेंड पंखुडी़ अवस्थी ने राजस्थान के अलवर में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की। दो दिन तक इनकी शादी का फंक्शन चला जिसमें हल्दी , मेंहदीं और संगीत भी शामिल है। टीवी के ये क्यूट कपल इस साल अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा। बता दें की पंखुडी़ एक एक्ट्रेस हैं।

Posted By: Vandana Sharma