बिधनू में ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या संभुवा क्रॉसिंग के पास मिला लहूलुहान शव।


kanpur@inext.co.inKANPUR : बिधनू में सोमवार रात ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव शंभुवा क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। एसओ का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं पिछले 5 दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 मर्डर के बाद शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं?पत्नी छोड़ कर मायके चली गई


नौबस्ता हंसपुरम निवासी ओम प्रकाश (25) पेशे से ड्राइवर था। उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। उसके तीन भाई तेज बहादुर, मनोज और छोटू है। उसकी तीन साल पहले कर्रही निवासी पूजा से शादी हुई थी। इलाकाई लोगों के मुताबिक ओम प्रकाश शराब का लती था। जिसे लेकर पत्नी पूजा से उसका झगड़ा होता था। गुस्से में पूजा शादी के छह महीने बाद ही मायके चली गई थी। उसके एक बेटा भी है। बहन के घर जा रहा था

ओम प्रकाश सोमवार को खड़ेसर निवासी बहन ऊषा के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव संभुवा क्रासिंग के पास पड़ा मिला। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। भाइयों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा। कहीं और हत्या कर शव फेंकापुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच की, लेकिन उनको वहां पर हत्या का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। ओम प्रकाश के गर्दन में धारदार हथिया से वार करने का निशान था। साथ ही शरीर में कई जगह चोट के भी निशान मिले है। फोरेंसिक टीम का मानना है कि ओम प्रकाश की हत्यारों से पहले मारपीट हुई थी। जिसमें उसकी हत्या हुई थी। घटना स्थल पर मारपीट का कोई निशान नहीं मिला है। इससे पुलिस का मानना है कि ओम प्रकाश की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनाएं एक नजर में19 अक्टूबर: स्वरूपनगर में एक टाउनशिप के डक में मजदूर का शव मिला19 अक्टूबर: महाराजपुर से लापता वृद्ध की हत्या शव गंगा में फेंका गया19 अक्टूबर: पनकी में पति ने गर्भवती की गड़ासे से हत्या की19 अक्टूबर: शिवराजपुर में बंद बोरे में मिला महिला शव

20 अक्टूबर: सचेंडी में युवक की हत्या कर शव ट्रैक के किनारे फेंका गया21 अक्टूबर: बर्रा में पिता ने नवजात बच्ची की नहर में फेंक कर हत्या की

Posted By: Mukul Kumar