- नन्दपुरी मौर्या पथ स्थित होटल फ्रंटलाइन रिजेंसी को किया गया था हायर

- रेड कर राजीव नगर थाने की पुलिस ने 8 लड़कों व 3 लड़कियों को पकड़ा

PATNA : सेक्स रैकेट चलाने वाले धंधेबाजों ने नए तरीके इजाद कर लिए हैं। अब होटल को हायर कर डांस-पार्टी के नाम पर सेक्स का गोरखधंधा चलाया जा रहा है, जहां पर शबाब और कबाब दोनों के ही इंतजाम किए गए थे। ऐसे ही एक मामले का खुलासा सोमवार को पटना पुलिस ने किया। डांस-पार्टी के नाम पर शराब के नशे में धुत लोग बिहार के बाहर से बुलाई गई लड़कियों के साथ सेक्स का आनंद ले रहे थे। रविवार की देर रात एक सेक्स रैकेट चलाने वालों की महफिल नन्दपुरी मौर्या पथ स्थित होटल फ्रंटलाइन रिजेंसी में जमी हुई थी। पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी एसएसपी मनु महारज को संदिग्ध अपराधियों के होने की भनक मिली। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ममता कल्याणी ने राजीव नगर थाने की पुलिस के साथ होटल फ्रंटलाइन रिजेंसी में रेड किया।

पकड़े गए 8 अय्याश रईसजादे

पार्टी के दौरान पुलिस ने जब होटल में रेड किया, तो वहां मौजूद सभी लोग शराब के नशे में थे। छानबीन के दौरान ही पुलिस को यूज किए हुए कंडोम मिले। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती के साथ इंक्वायरी की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस ने 8 रईसजादों को अरेस्ट किया। इनमें रोहन कुमार (पीरो, भोजपुर), प्रवीण कुमार (नया बलुआ टोला, मोतिहारी), राजीव कुमार (नन्द लाल छपरा, पटना), अमरनाथ कुमार (नौबतपुर, पटना), आदि जैन (शिवपुरी जूट मील, हावड़ा, कोलकाता), छोटू कुमार (मझियांव, रोहतास), रूपेश कुमार (गोरे, पूर्वी चंपारण) और पप्पू कुमार (टालटोला, फुलवारी शरीफ) शामिल हैं।

एक हजार का लालच और

रेड के दौरान पुलिस टीम ने होटल से तीन लड़कियों को भी अपने कब्जे में लिया। बिहार के साथ-साथ दिल्ली और कोलकाता से लड़कियों को डांस के लिए बुलाया गया था, लेकिन रुपए का लालच देकर उनसे सेक्स किया गया। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने पुलिस को बताया कि पहले उन्हें डांस के लिए बुलाया गया। जबरन एक हजार रुपए का लालच देकर एक-एक कर सभी ने उनके साथ सेक्स किया। रुपयों की लेनदेन को लेकर सभी लड़के आपस में झगड़े भी। हिरासत में ली गई लड़कियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इस बारे में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पकड़े गए लड़कों के खिलाफ राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की इंक्वायरी जारी है।

Posted By: Inextlive