RANCHI: कांटाटोली नेताजी नगर रोड नंबर एक में देह व्यापार करने वाले दिनेश साहू नामक दलाल की तलाश पुलिस कर रही है। दिनेश अपने मकान में धंधा चला रहा है। यहे आरोप है कांटाटोली नेताजी नगर निवासी शिपरा का। उन्होंने लोअर बाजार थाने में दिनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 3, 4, 5 के तहत दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कस्टमर खोजने को तीन लड़के

दिनेश ने अपने मकान में तीन लड़कों व एक लड़की को रखा है। तीन लड़के कस्टमर खोजते हैं। डील फाइनल करने के बाद उसे मकान में लेकर आते हैं। शिपरा की ओर से दर्ज प्राथमिकी में इस बात का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा है कि सात मई को रात साढ़े दस बजे दिनेश के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुहल्ले के कुछ लोग उनके घर पर गए तो मामले का खुलासा हुआ।

ध्यान भटकाने को की प्राथमिकी

पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए दिनेश ने कुछ अरसे पहले लोअर बाजार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके घर की दीवार किसी ने गिरा दी है। जब छानबीन करने पुलिस पहुंची तो पता चला कि दिनेश ने अरसे पहले ही घर की बाउंड्री तोड़ दी थी। छानबीन में यह बात भी सामने आयी कि ध्यान भटकाने के लिए दिनेश ने बाउंड्री तोड़ दी है, ताकि पुलिस की नजर उन पर नहीं जाए।

Posted By: Inextlive