'चाहे कोई मुझे जंगली कहे' गाना तो आपको याद होगा ही। गाने में कपूर खानदान के बेटे शम्‍मी कपूर ने अपना जलवा बिखेरा है। शम्‍मी कपूर का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे एंटरटेनिंग एक्‍टर्स में लिया जाता है। उन्‍होंने तीन दशकों तक बॉलीवुड में लीड एक्‍टर के तौर पर काम किया है। आज शम्‍मी कपूर का जन्‍मदिन है।

1- शम्मी कपूर का जन्म 1931 में 21 अक्टूबर को हुआ था। उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था। वो अपने घर के बड़े प्यारे बेटे थे लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी खुद संवारने का फैसला किया। शम्मी कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया। दिल देके देखो, जंगली, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंजिल, एन इवनिंग इन पेरिस जैसी बेहतरीन फिल्मों से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। 

 

3- 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शम्मी कपूर ने तुमसा नहीं देखा, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, ब्रह्मचारी और अंदाज जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। फैशन और स्टाइल के मामले में उस वक्त युवाओं के लिए आइडल रहे शम्मी कपूर को गाड़ियों का बहुत शौक था। 1968 में फिल्म ब्रम्हचारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। 

5- उनकी पहली पत्नी का नाम गीता बाली था। वो एक अभिनेत्री थीं। गीता से शम्मी की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 4 महीने बाद ही दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली। जुलाई 1956 को दोनों एक बेटे के पिता बने।  इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों की एक बेटी हुई।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk


Posted By: Prabha Punj Mishra