- लूट की नीयत से मारी गोली और भाग निकले बाइक सवार बदमाश

BARA(30 May,JNN): बाइक सवार बदमाशों ने हर जगह आतंक मचा रखा है। शहर हो या देहात, हर जगह वे वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। फ्राइडे नाइट बाइक सवार बदमाशों ने बारा पुलिस स्टेशन एरिया में ज्वैलरी व्यापारी को लूट की नीयत से गोली मार दी और भाग निकले। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गिरधर लाल सोनी और कोखराज सोनी दोनों भाई बारा के सेढी एरिया के रहने वाले हैं। घर से दूर मेन मार्केट में उनकी ज्वैलरी की शॉप है। फ्राइडे नाइट शॉप बंद करके दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दानव बाबा मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए हाथ दिया। बाइक कोखराज चल रहा था। वह समझ गया कि रात में कुछ गड़बड़ हो सकती है। उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया और लूट की नीयत से फायर कर भाग निकले। गोली गिरधर लाल को लग गई। और वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। बदमाशों का देर रात तक सुराग नहीं लगा था।

Posted By: Inextlive