shot young man
यह था मामलाअंसारपुरा का रहने वाला पवन उर्फ अमित एक गोदाम में नौकरी करता है। मंगलवार की सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए निकला। जैसे ही वह कैलाशपुरी में पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर उसको उठा कर ले गए। पुलिस को किसी ने युवक को गोली मारने और उसके अपहरण की सूचना दी। इसको लेकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वारदात के बारे में जानकारी की।बरामद कर लिया युवक
पुलिस घायल युवक की काफी देर तक तलाश करती रही। करीब चार घंटे बाद घायल को पुलिस ने कैलाशपुरी में एक व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया। एसओ नौचंदी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के अनुसार पवन की दोस्ती आरोपी व्यक्ति की बेटी से थी। इसके चलते कुछ समय पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी पवन युवती पर कमेंट करता था। सोमवार को भी युवती पर कमेंट कसे और उससे छेड़खानी की थी। लड़की के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।