- चेन्नई में सरिया से किया हमला, सिर फोड़ा

- नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में चर्चा में रहा है अफसर

Meerut : मुख्य डाक अधीक्षक ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। चेन्नई में सरिया से पत्नी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उपचार के बाद पत्नी ने लालकुर्ती थाने में दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। यह अफसर पिछले साल नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में भी चर्चा में रहा है।

क्या है मामला

लालकुर्ती के बेगमबाग निवासी अरविंद कुमार बिल्डर हैं। उन्होंने अपनी बेटी रिंकी की शादी ख्009 में नौचंदी क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी राहुल कौशिक से थी। राहुल डाक विभाग में अफसर पद पर कार्यरत है। फिलहाल चेन्नई में तैनात है। पिछले साल नौकरानी ने राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तब से दंपती में विवाद चल रहा था। मगर दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। रिंकी पति के साथ चेन्नई में रहने लगी। रिंकी का आरोप है कि फिर भी पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा।

मदद को पहुंचे मायके वाले

ख्8 जून को पति ने रात में उसे बुरी तरह पीटा। पीट व सिर में लोहे की सरिया से वार किया। किसी तरह जान बचाकर रिंकी ने इसकी सूचना अपने मायके में दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मायके वाले चेन्नई पहुंच गए। उपचार बाद रिंकी को मेरठ ले आए। परिजनों ने इसकी शिकायत अफसरों से की। सोमवार को रिंकी की तहरीर पर राहुल कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इन्होंने कहा

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल चेन्नई का है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

-विजय सिंह

इंस्पेक्टर, लालकुर्ती

Posted By: Inextlive