सिंगापुर में हुए 13वें आइफा समारोह में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला.


जोया अख्तर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कारउसी फिल्म के लिए जोया अख्तर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और कहानी, फरहान अख्तर को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार मिला। इससे जुड़ी ख़बरें विद्या बालन को 'द डर्टी पिक्चर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और रणबीर कपूर को 'रॉकस्टार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 'रॉकस्टार' के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला। मोहित चौहान को 'नादान परिंदे' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का सम्मान मिला। परिणिती चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री बनी।'राफ्ता राफ्ता' रेखा
समारोह में रेखा और निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। रेखा के सम्मान में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनकी फिल्मों के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें 'राफ्ता राफ्ता' गाने पर रेखा भू स्टेज पर थिरकीं। रेखा जल्द ही शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म, 'आसमां से आगे' में नजर आएंगी। वहीं जोहरा सहगल के 100 वर्ष पूरे होने पर आइफा ने उन्हें सम्मानित किया। पहले से रिकॉर्डिड एक संदेश में उन्होंने अपने चर्चित नटखट स्वभाव में कहा , "इस कम उम्र में ऐसा प्रतिष्ठित सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं, ना जाने इसके आगे क्या हो." आइफा की एक खास प्रस्तुति रही ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर के नाम, जब एक साथ स्टेज पर नजर आए।

 

Posted By: Inextlive