य॥न्क्त्रन्स्ङ्खन्हृ: 13वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली ओवर ऑल चैंपियन बना। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टाटा आर्चेरी एकेडमी दूसरे व पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रही। पूर्वी सिंहभूम की टीम चौथे स्थान पर रही। मेजबान सरायकेला-खरसावां का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। पश्चिमी सिंहभूम पांचवें स्थान पर रही। सिल्ली 36 स्वर्ण, 35 रजत, 21 कांस्य के साथ पहले स्थान, टाटा आर्चेरी एकेडमी 12 स्वर्ण, 11 रजत, नौ कांस्य के साथ दूसरे स्थान, पश्चिमी सिंहभूम जिला 11 स्वर्ण, 10 रजत, 18 कांस्य के साथ तीसरे स्थान, पूर्वी सिंहभूम नौ स्वर्ण, 11 रजत, आठ कांस्य के साथ चौधे स्थान तथा मेजबान सरायकेला-खरसावां चार स्वर्ण, आठ रजत व नौ कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रही।

मेडल देकर दिया सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आरएसबी ग्रुप के चैयरमैन एसके बेहरा, झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह सेल किरीबुरु के डीजीएम (सीएसआर) नवीन कुमार, अजय सिंह, जुबैर आलम, ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव आशीष कुमार, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के कोच चंचल भट्टाचार्य, जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुमंत मोहंती, हरेंद्र सिंह, बीडीओ दयानंद जायसवाल, टाटा आर्चेरी एकेडमी के हेड़ अतुल कुमार, धरमेंद्र तिवारी ने सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर सुमंत चंद्र मोहंती, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, बीएस राव, राजेंद्र गुईया, आदित्य नायक, सुमीत मिश्रा, पलटन हांसदा आदि मौजूद थे।

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें

13वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाज आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। आने वाले दिनों में तीरंदाजी के क्षेत्र में नये किर्तीमान स्थापित करना है। तीरंदाजी भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। अपने मेधा को परंपरा के साथ जोड़ कर आगे बढ़ना है। विश्व पटल पर तीरंदाजी के क्षेत्र में हमें पहले स्थान पर आना है। उन्होंने कम समय में बेहतर आयोजन के लिये सभी का आभार प्रकट किया।

नाम रौशन कर रहे तीरंदाज

आरएसबी ग्रुप (उद्योगपति) के चैयरमैन एसके बेहरा ने कहा कि यहां के तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड देश का नाम रौशन कर रहे हैं। तीरंदाजी खेल के लिये हर संभव सहयोग करेंगे। ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी ने कहा कि खरसावां में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के गांवोंच्के बच्चों का तीरंदाजी के प्रति आकर्षण बढ़च्गा। बच्चे इस खेल के प्रति प्रेरित होंगे और गांव की खएल प्रतिभायें सामने आयेंगी।

सेल किरीबुरु के डीजीएम (सीएसआर) सह झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि झारखंड तीरंदाजी संघ तीरंजादी के खेल को आगे बढ़ा रहा है। सेल भी सीएसआर के तहत तीरंदाजी को बढ़ावा देगी।

------------

Posted By: Inextlive