एक्टर रणवीर सिंह अकसर अपनी ऊटपटांग हरकतों की वजह से कुछ फैंस को हंसाते हैं तो ट्रोलर्स को गुस्सा भी दिलाते हैं। इस बार रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो सड़क पर सरेआम गाली दे रहे हैं। यहां जानें क्या है पूरा मामला...

कानपुर। रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिस पर एक व्यक्ति ने कंमेंट कर उनके लिए अभद्र भाषा लिखी और साथ ही एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया कि उसमें गाली देते दिख रहा इंसान रणवीर सिंह ही हैं। उस व्यक्ति ने कंमेंट में लिखा, 'बत्तमीज इंसान, बात करने की तमीज नहीं तुम जैसे इंसानों को ये भी नहीं पता की किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है। पागल इंसान, अगर यही एटीट्यूड रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना... फ्लोप एक्टर।'

Badtameez insaaan
Baat karne ki tameez nahi tum jaise insaan ko ye bhi nahi pata ki kisi ki maa bahan ke saamne itni gaali kon deta hai pagal insaan agar yahi attitude raha to jaldi hi sadak par aa jayega pahle loge se baat karne ki tameez seekh phir hero bannaa flop actor-😡 pic.twitter.com/KgZqnFfE8e

— Aquariussandesh (@aquariussandesh) September 3, 2018


रणवीर सिंह और फैन के बीच था ये मामला
रणवीर सिंह और फैन के बीच कुछ दिनों पहले सड़क पर गाडी़ चलाते वक्त कुछ कहा सुनी हुई थी। दरअसल वीडियो पोस्ट करने वाले इंसान का दावा है कि रणवीर सिंह ने उन्हें उनकी मां और बहन के सामने गाली दी और इस बात के प्रमाण के तौर पर उसने रणवीर की ट्विटर पोस्ट पर ये वीडियो कंमेंट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। हलांकि वीडियो में रणवीर सिंह ही हैं या कोई और ये कह पाना मुश्किल है। वहीं फैन के दावे के मुताबिक रणवीर वीडियो में क्या बक रहे हैं वो सुनाई ही नहीं दे रहा तो कैसे कहा जाए की उन्होंने गाली ही दी है। हां ये बात सच है की वीडियो में जो रणवीर नजर आ रहे हैं वो काफी गुस्से में हैं।


रणवीर सिंह की वजह से सोनू सूद 'मणिकर्णिका' की आधी शूटिंग पूरी कर हुए फिल्म से बाहर, ये है वजह

इस दिन होगी दीपिका-रणवीर की शादी, मंडप में बैठने के 10 दिन पहले जोडी़ करेगी की ये खास काम

 

Posted By: Vandana Sharma