RANCHI: पुलिस एक ऐसा नाम जिसे सुनकर मन में एक अलग ही नकारात्मक छवि उभरने लगती है। लेकिन इसके ठीक विपरीत एक पुलिसवाला ऐसा भी है जो स्वभाव से इतना सौम्य है और इतना बेहतरीन गाना गाता है कि कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए। यकीन नहीं होता, हम बात कर रहे हैं झारखंड पुलिस के आदित्य राकेश की जो कोडरमा में पदस्थापित हैं। पुलिस की नौकरी के साथ-साथ इन्होंने संगीत के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाई है.अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का श्रेय वह कोडरमा एसपी रहे सुरेंद्र कुमार झा को देते हैं।

मेरे मौलासे गायकी में पहचान

2017 में एक वीडियो एल्बम लॉन्च किया जिसका नाम मेरे मौला था, जिसको उन्होंने खुद लिखा था और कंपोज भी किया था। इस एल्बम से उनको एक गायक के रूप में पहचान मिली, उसके बाद उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया। अब खुद लिखते भी हैं और एक अच्छे कंपोज़र भी हैं। उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए और कविता भी लिखी।

झारखंड पुलिस के लिए गाया गीत, वायरल

आदित्य राकेश झारखंड पुलिस के लिए कभी ना रुके कभी ना झुके गीत बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गीत के लिए आदित्य को इप्सोवा के कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा झारखंड आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

आदित्य राकेश का परिचय

हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के केमो गांव के रहने वाले आदित्य राकेश ने रांची यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई की। आदित्य संगीत सीखने के लिए गया(बिहार) चले गए जहां वह अपने गुरु नितेश सिंह के साथ रहकर उनकी सेवा कर के संगीत सीखने लगे। पुलिस में आने के बाद उनका संगीत पूरी तरह से छूट गया, लेकिन ट्रेनिंग के बाद इन्होंने अपने छूटे हुए संगीत पर फिर से ध्यान देना शुरू किया।

Posted By: Inextlive