छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : झारखंड-ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में चुनाव के दौरान खास निगरानी रखी जाएगी। कोल्हान प्रमंडल में पड़ने वाले सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को झारखंड व ओडिशा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूप बिरथरे के कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में हुई इस बैठक में झारखंड-ओडिशा सीमा के लगभग 60 किमी के दायरे में छह चेक पोस्ट बनाए जाने पर सहमति बनी। इसमें 24 घंटे जांच की जाएगी। बैठक आसन्न लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बहाल रखने की रणनीति बनाने को हुई। इसमें तय हुआ कि बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, डुमरिया और कोवाली थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले के पुलिस अधिकारी भी थे।

बैठक में ये पुलिस अधिकारी हुए शामिल

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे, ग्रामीण एसपी सुभाष कुमार जाट, मुसाबनी, घाटशिला डीएसपी, सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी चंदन सिन्हा, चाईबासा एसपी चंदन झा, ओडिशा मयूरभंज जिले के एएसपी एके पटनायक, क्योंझर के डीएसपी हर्ष पांडेय और राउरकेला के एएसपी लंबोदर बेहरा शामिल हुए।

लगातार चलेगा अभियान

एसएसपी अनूप बिरथरे ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान सीआरपीएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार चलेगा। जब ओडिशा में चुनाव होंगे तो झारखंड में और झारखंड में होने पर ओडिशा में अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के ओडिशा सीमा पर सक्रिय नक्सलियों और अपराधियों पर लगाम कसने की रणनीति बनी।

ओडिशा पुलिस को दी 15 अपराधियों की लिस्ट

बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के 15 वांटेड अपराधियों की सूची ओडिशा पुलिस के अधिकारियों को सौंपी गई इनमें अधिकांश अपराधी लूट, डकैती और हत्या मामले में वांछित हैं। तय हुआ कि सीमा पर बने चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले लोग, वाहनों और इसमें लदे समान की जांच होगी। गौरतलब हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले से ओडि़शा के मयूरभंज, क्योंझर, ति¨रग, रायरंगपुर और झारपोखरिया, पश्चिम सिंहभूम से ओडिशा के राउरकेला इलाका सटता हैं।

Posted By: Inextlive