- बरेली और वाराणसी समेत दो अन्य रुटों पर संचालित होगी स्कैनिया

- दिल्ली के लिए रोज उपलब्ध हो सकेगी यह बस

LUCKNOW: प्रदेश में छह स्कैनिया बसों का संचालन इस महीने से शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम चार नए रूटों पर स्कैनिया बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के लिए स्कैनिया बस एक दिन बाद नहीं मिलेगी। दिल्ली रूट पर इसकी सर्विस रोजाना उपलब्ध हो सकेगी। निगम के अधिकारियों की माने तो छह अतिरक्ति स्कैनिया बसों को मई लास्ट या जून फ‌र्स्ट वीक तक यहां आ जाना चाहिए।

एसी बसों में चल रही है मारामारी

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यूपी के लिए छह अन्य स्कैनिया बसों का संचालन जल्द शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। बसों के आते ही इनका संचालन शुरू हो सकेगा। समर वेकेशन और चढ़ते पारे के चलते स्कैनिया बसों को निगम को बेसब्री से इंतजार कर रहा है। निगम की सभी एसी बसों में सीटों के मारामरी चल रही है। हाल यह है कि नई स्कैनिया बसों के आने पर इसके संचालन से जहां पैसेंजर्स को आराम मिलेगा वहीं निगम को भी इसका फायदा मिलेगा।

नए रुटों पर चलेगी स्कैनिया

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अब तक राजधानी में सिर्फ तीन स्कैनिया बसों का संचालन ही किया जा रहा है। दिल्ली, गोरखपुर और आगरा रूट पर एक-एक बस का संचालन किया जा रहा है। आगरा और गोरखपुर के लिए संचालन डेली हो रहा है लेकिन दिल्ली के संचालित हो रही स्कैनिया एक दिन छोड़ कर ही पैसेंजर्स को सफर के लिए उपलब्ध हो पाती है.ऐसे में नई स्कैनिया बस आने पर एक बस दिल्ली रूट पर लगा दी जाएगी, जिससे इस रूट पर संचालन डेली हो सके। इसके अलावा एक बस गोरखपुर रुट पर अतिरिक्त लगाई जाएगी, जिससे इसका फायदा लोगों को मिल सके। इस रूट पर लोड फैक्टर अधिक है। वाराणसी और बरेली रूट के लिए भी स्कैनिया बस सुविधा शुरू की जानी है। दो अन्य बसों को लिए रूट प्लान किया जा रहा है।

क्ख् को हुई थी शुरुआत

बताते चले कि स्कैनिया बस का उद्घाटन बीते क्ख् मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। हाई टेक्नोलॉजी से लेस इन बसों के संचालन में शुरुआती दौर में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि एक से दो दिन इन बसों का संचालन ठप हो गया। बाद में स्कैनिया कंपनी के लोगों ने इसमें सामने आई कमियों को दूर किया और तब जाकर इसका संचालन शुरू हो सका। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर माह तक लखनऊ की सड़क पर भी स्कैनिया बस दौड़ती हुई देखने को मिलेगी। सिटी बस बेडे़ में भी जल्द ही स्कैनिया बस शामिल होगी।

स्कैनिया बसों का संचालन इस महीने शुरू हो जाना चाहिए। छह अतिरिक्त स्कैनिया बसें जल्द ही पैसेंजर्स की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली रूट पर डेली स्कैनिया का संचालन हो सकेगा।

एके सिंह

आरएम, लखनऊ परिक्षेत्र

परिवहन निगम

Posted By: Inextlive