बुर्का पहन कर स्मैक बेचने वाली दो महिलाओं व एक पुरुष को मुट्ठीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीनों के कब्जे से करीब आठ लाख रुपए कीमत का 78 किलो स्मैक किया गया बरामद

ALLAHABAD: शहर में घूम-घूम कर स्मैक बेचने वाली बुर्का पहने दो महिला व एक पुरुष को मुठीगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब 78 किलो स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

शहर में करते थे सप्लाई

मुठीगंज पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना छापेमारी की गई तो तीनों भागने लगे। तब इन्हें दौड़ा पकड़ा गया। पकड़े गए पुरुष अभियुक्त का नाम नूरआलम निवासी अतरसुइया है। दोनों बुर्कानसी महिलाएं क्रमश: खुर्शीद पत्‍‌नी अशद निवासी बहादुरगंज व निशा पत्‍‌नी अनवर निवासी बम्हरौली हैं। इन्होंने बताया कि धंधे में अनश रहमान निवासी बहादुरगंज भी संलिप्त है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कॉल पर करते थे सप्लाई

तीनों अभियुक्त मुट्ठीगंज क्षेत्र सहित दूसरे थाना क्षेत्रों में भी स्मैक की सप्लाई करते थे। बुर्के की वजह से महिलाओं पर कोई शक नहीं करता था। ये स्मैक की सप्लाई कॉल आने पर करती थीं। फोन पर खरीदारी करने वाले पुराने लोग इन्हें नए कस्टमर भी देते थे। इंस्पेक्टर निशिकांत राय का कहना है पकड़ी गई महिलाएं काफी शातिर हैं। कई साल से धंधे में थीं। चौथे साथी की तलाश की जा रही है।

Posted By: Inextlive