- एक दर्जन विभाग की बिल्डिंग भी होंगी ग्रीन

देहरादून, स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून की करीब 80 साल पुरानी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के भी दिन संवरने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट कलेक्ट्रेट बिल्डिंग बनाये जाने की योजना है। कलेक्ट्रेट परिसर को ग्रीन बिल्डिंग रूप दिया जाएगा। बिल्डिंग में करीब एक दर्जन विभाग शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर अप्रूव्ड हो चुकी है। भवन निर्माण के लिए 204.46 करोड़ का बजट रखा गया है। स्मार्ट सिटी की ओर से 20 करोड़ रुपए अलग से उत्तराखंड परिवहन विभाग के लिए भी रखे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर विभाग के वर्कशॉप में अन्य विभाग भी शिफ्ट किए जाएंगे। भवन का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि जिससे भीड़भाड़ का माहौल न रहे।

हाईटेक बनेगी ग्रीन बिल्डिंग

कलेक्ट्रेट परिसर को भीड़-भाड़ से मुक्त किया जाएगा। बिल्डिंग के अंदर बसेमेंट, ग्राउंड फ्लोर और छह अतिरिक्त तलों वाली ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। बिल्डिंग में एक दर्जन विभाग राजस्व, शस्त्र नजारत, कोषागार, निबंधक, आबकारी, पूर्ति, शिक्षा, चुनाव, जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा, सांख्यिकी एवं राष्ट्रीय सूचना केन्द्र को शिफ्ट किया जाएगा।

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग

हरिद्वार रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के वर्कशॉप पर बहुमंजिला इमारत निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। यह निर्माण करीब 20 करोड़ से किया जाएगा। उत्तराखंड पिरवहन विभाग के वर्तमान वर्कशॉप में भी अन्य विभाग को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया है।

पार्किग फेसिलिटी

भवन से पहले पार्किग की सुविधा दी जाएगी। कलेक्ट्रेट के आस पास भीड़ भाड़ से निजात दिलाई जाएगी। निर्मित पार्किग को भी ग्रीन किया जाएगा। दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किग बनाई जाएगी।

चारों को लगाए जाएंगे पेड़

बिल्डिंग को ग्रीन करने के साथ ही चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ और फुलवारी का निर्माण किया जाएगा। जिससे स्वच्छ हवा मिल सके। इसके साथ ही पेयजल, बैठने की सुविधा दी जाएगी। जिससे फरियादियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

ये विभाग होंगे शिफ्ट

- राजस्व

- शस्त्र नजारत

- कोषागार

- निबंधक

- आबकारी

- पूर्ति

- शिक्षा

- चुनाव

- जनसंपर्क

- आपदा प्रबंधन

- सामाजिक सुरक्षा

- सांख्यिकी एवं राष्टी्रय सूचना केन्द्र

----

आठ दशक पुराने कलेक्ट्रेट को ग्रीन बिल्डिंग बनाया जाएगा। बिल्डिंग में एक दर्जन विभाग शिफ्ट किए जाएंगे। बिल्िडग सभी सुविधा से लैस होगी।

प्रेरणा ध्यानी, पीआरओ, स्मार्ट सिटी

Posted By: Inextlive