जब पुलिस ने उन्हें रोका तो ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस वजह से ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। पुलिस के होने के बावजूद तस्करों ने आराम से शराब को उतारकर चलते बने।


patna@inext.co.inPATNA : शराबबंदी के बाद तस्करों ने दूसरे प्रदेशों से शराब लाने के लिए ट्रेनों को हथियार बना लिया है। तस्कर उसी ट्रेन से ज्यादा मात्रा में शराब को ला रहे हैं जिसका स्टॉपेज बहुत कम है। इसमें राजधानी, दुरंतो, विक्रमशिला एक्सपे्रस सहित अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। दरअसल कम स्टॉपेज वाली ट्रेन में पुलिस चेकिंग भी नहीं करती है। इस कारण तस्कर आसानी से शराब लेकर निकल जाते हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने पिछले एक साल में शराब की तस्करी में 452 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के रोकने पर कर देते हैं हमला
शराब तस्करों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डर रहे हैं। बीते शनिवार की सुबह कोलकाता-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को पटना के पास बाढ़ स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रोककर तस्कर शराब उतारने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस वजह से ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। पुलिस के होने के बावजूद तस्करों ने आराम से शराब को उतारकर चलते बने।ये ट्रेन तस्करों के लिए सेफ


दुरंतो एक्सप्रेस : पिछले एक साल में रेलवे पुलिस ने दुरंतो एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 728.5 लीटर शराब पकड़ी। इसका महज तीन स्टॉपेज है। शालीमार से जब ये ट्रेन चलती है तो उसके बाद आसनसोल और वहां से सीधे पटना आकर रुकती है।राजधानी एक्सप्रेस : रेलवे पुलिस ने पिछले एक साल में राजधानी एक्सप्रेस में तीन बार कार्रवाई की। इसमें भी भारी मात्रा में शराब जब्त हुई। ये ट्रेन दिल्ली से चलती है उसके बाद कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू और फिर सीधे पटना रुकती है।विक्रमशिला एक्सप्रेस : रेलवे पुलिस ने इस ट्रेन में भी कार्रवाई करते हुए 140 लीटर शराब जब्त किया। ये ट्रेन भी आनंद विहार, कानपुर सेंट्रल, डीडीयू उसके बाद सीधे पटना पहुंचती है। ऐसे में तस्करों के लिए ये ट्रेन सेफ रहती है।श्रमजीवी एक्सप्रेस : एक मात्र ये ऐसी ट्रेन है जिसकी स्टॉपेज अधिक है। इसके बाद भी इस ट्रेन में शराब की तस्करी होती है। एक साल में 716 लीटर शराब जब्त किया गया है। हालांकि इस ट्रेन में देश शराब अधिक जब्त हुआ। ट्रेनों पकड़ी शराबमाह       केस    गिरफ्तारी   देसी     महुआ     विदेशीजनवरी   41      23         516     449       152फरवरी   65      46         320     216       355मार्च       34      23         224     385       160अप्रैल      49     36        232     236        385मई         74      53        408     106       487

जून         62      29        599     595       297
जुलाई       84      70        106     80       1185अगस्त      74      50        644     810 सितंबर      89      52       1141    870   अक्टूबर     76      41        451     557     871नवंबर       60      29         387     204     453कुल        708    452       6043    2828    6030 प्रदेश में शराबबंदी होने के लगातार ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हैरत की बात ये है कि तस्कर कम स्टॉपेज वाली ट्रेन में ही शराब ले जाते हैं ताकि उन्हें कोई पकड़ नहीं पाए। हमलोग लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।अशोक कुमार, एसपी रेल पटना

Posted By: Mukul Kumar