- दर्ज कराई गई एफआईआर

ALLAHABAD: पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सिटी में छिनैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं के साथ छिनैती हो गई। सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग निकले तो धूमनगंज में महिला के गले से चेन उड़ा दी गई। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

बाजार गई थीं

धूमनगंज एरिया के बेगम बाजार के रहने वाले गिरधारी की पत्‍‌नी सीमा शनिवार शाम चार बजे के आसपास जीटी रोड पर खरीदारी करने के लिए पैदल ही गई थीं। वह जीटी रोड पर पहुंचने ही वाली थीं कि अचानक पीछे से ब्लैक कलर की बाइक से दो बदमाश आए और चेन छीनकर भाग निकले। सीमा ने पति को फोन करके छिनैती की जानकारी दी। सिविल लाइंस में शुक्रवार को एजी ऑफिस चौराहे के पास नीतीश कुमार रंजन की पत्‍‌नी रीता के कंधे से बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। बैग में जरूरी पेपर्स के साथ ही कुछ रुपए भी थे। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छिनैती की सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

Posted By: Inextlive