इन दिनों बॉलीवुड में शादी को लेकर कई कपल सेलेब्स चर्चा में हैं। सोनम कपूर तो बिजनेस मैन आनंद आहुजा के साथ हफ्ते भर में ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर भी फैंस के बीच गॉसिप चल रही है। फिलहाल दीपिका और रणवीर को लेकर एक बात और भी सामने आ रही है कि क्या दोनों विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे। इस तरह की कई और बातें जानने के लिए पढे़ पूरी रिपोर्ट...


शादी के लिए चार तारीखें कनफर्म मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर दीपिका ने अब तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है पर उनके घर में छुप-छुप कर शादी की तैयारियां चल रही हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर गॉसिप नहीं चाहते और इसलिए दोनों ने तय किया है कि वो अपनी शादी को प्राइवेट रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी में सिर्फ फैमली और करीबी ही शामिल होंगे और लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं होगी। दोनों विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं और फिर इंडिया लौट कर रिसेप्शन पार्टी देगें। इंडिया में इनकी शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टीज की बात सामने आई है जिसमें से एक मुंबई में तो जरूर होगी। रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर और दिसंबर के बीच चार तारीखें फाइनल की गई हैं जिनमें से किसी में भी ये दोनों शादी कर सकते हैं।


इस तरह शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दोस्ती की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के शूटिंग सेट से हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर अगले पांच साल तक इनका रिश्ता चला फिर दोनों ने शादी करने की ठान ली। फिलहाल दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से बचते हैं। वैसे कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण जब यूएस में थीं तब वो रणवीर सिंह को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखीं और उनके प्रति काफी भरोसेमंद भी नजर आईं। कहा जा रहा था की दोनों ने जनवरी में श्रीलंका में सगाई भी कर ली। इस बात पर रणवीर सिंह और दीपिका ने अपना मुंह नहीं खोला जैसे अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चुप रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंगरणवीर सिंह ने दीपिका को छोड़ ये किसे 'आई लव यू' कह डाला, जोया अख्तर ने 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म होने का किया खुलासा

Posted By: Vandana Sharma