यूं तो पूरी दुनिया में जब भी गॉसिप की बात आती है तो लोग सिर्फ महिलाओं को ही बदनाम करते हैं। वैसे जनाब सच्चाई यह है कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्‍कि पुरुष भी गॉसिप करना पसंद करते हैं। अब तो भईया वैज्ञानिकों ने प्रूफ भी कर दिया है कि आखिर लोग गॉसिप क्यों करते हैं और इसके क्‍या फायदे हैं। यह साब जानकर हो सकता है आप पहले से भी ज्यादा गॉसिप करना चाहेंगे।

हाल ही में अमेरिका में कॉलेज ग्रुप के तमाम छात्र और छात्राओं पर एक बड़ी रिसर्च की गई। जिसमें 17 से 30 साल के बीच के करीब 300 लोग शामिल थे। गॉसिप को लेकर इन लोगों पर की गई रिसर्च में कई मजेदार बातें निकल कर सामने आईं।

 

पुरुषों का ध्यान खींचने के लिए महिलाएं करती हैं गॉसिप
इस रिसर्च में यह बात निकलकर आई कि ज्यादातर महिलाएं अपने आस-पास मौजूद मर्दों या फिर किसी खास व्यक्ति का ध्यान जब अपनी और आकर्षित करना चाहती हैं तो वह अपनी प्रतिद्वंदी महिलाओं के बारे में तरह-तरह की गॉसिप करती हैं। महिलाएं कई बार अपने आसपास की दूसरी खूबसूरत महिलाओं के लुक्स या फिर उनकी बदसूरती के बारे में भी खूब गॉसिप करती हैं।  गॉसिप करने का महिलाओं का उद्देश्य कई बार अपनी प्रतिद्वंदी महिलाओं के बारे में नई-नई और छुपी हुई जानकारियां हासिल करना होता भी है।

एक ऐसा देश जहां आप ही नहीं स्विट्जरलैंड वाले भी रहना चाहते हैं! ये हैं खूबियां...

गॉसिप की असली वजह और फायदा
अमेरिका की ओटावा यूनीवर्सिटी में हुई गॉसिप से जुड़ी इस रिसर्च से जुड़े सोशल साइंस एक्सपर्ट के मुताबिक गॉसिप यानि गपशप एक सामाजिक Skill या कौशल है जो अपने आसपास के दूसरे लोगों से अच्छे और नए संबंध बनाने में मददगार साबित होता है। स्टडी में सामने आया कि गॉसिप करना पुरुष और महिलाओं दोनों को ही पसंद होता है बस गॉसिप करने की वजह आमतौर पर दोनों की अलग होती है। गॉसिप करने से महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीटोसिन नाम का एक हार्मोन रिलीज होता है इससे वह दूसरी महिलाओं के और भी नजदीक आ पाती हैं। ऐसा ही पुरुषों के साथ भी है। रिसर्च के मुताबिक आपस में खूब गॉसिप करने वाले लोग अन्य दोस्तों या सहकर्मियों की अपेक्षा एक दूसरे के ज्यादा करीब होते हैं। कहने का मतलब है कि अगर आप को भी किसी दूसरे के बहुत करीब जाना है तो आज से ही उसके साथ गॉसिप करना शुरू कर दीजिए! बाकी आपकी मर्जी…

मिलिट्री ने अपने लिए किए थे ये 9 शानदार अविष्कार, अब हम-आप इनके बिना रह नहीं सकते

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra