-दो अगस्त को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सर्किट हाउस में सभी धर्म गुरुओं से करेंगी मुलाकात, लेंगी आर्शीवाद

-जनसम्पर्क यात्रा के दौरान सिटी के चौराहों पर मौजूद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर करेंगी माल्यार्पण

VARANASI

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का बनारस में आगमन दो अगस्त को होगा। इस दौरान वह जातिगत समीकरण साधने के साथ धर्मनिरपेक्ष छवि को पेश करेंगी। प्रोग्राम के तहत सर्किट हाउस में सभी धर्म गुरुओं यानी हिंदू, मुस्लिम, सीख व ईसाई के अलावा बौद्ध व जैन धर्म के गुरुओं से मुलाकात कर आर्शीवाद लेंगी तो नगर के चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगी। सर्किट हाउस में ही मीडिया से भी मुखातिब होंगी।

एडीएम को सौंपा लेटर

दो अगस्त को आयोजित सोनिया गांधी की जनसम्पर्क यात्रा के बाबत बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्रा, एमएलए अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा व महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम को संबोधित अनुमति मांग पत्र एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

बनारस में रहेंगी पांच घंटा

सोनिया गांधी नई दिल्ली से चलकर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सुबह क्0 बजे पहुंचेंगी। यहां से कार द्वारा जमालपुर, काजी सराय, हरहुआ, शिवपुर, बाईपास होते हुए कचहरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष का काफिला कचहरी, गोलघर, वरुणा बृज, नदेसर, अंधरापुल, चौकाघाट होते हुए अलईपुर, गोलगड्डा होते हुए विशेश्वरगंज, टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगीं। यहां से कबीरचौरा, पिपलानी कटरा के पास कबीर दास की मूर्ति पर भी माल्यार्पण करेंगी। लहुराबीर पार्क में लगी शहीद चंद्रशेखर आजाद व मलदहिया चौराहे पर लगी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण होगा। यहां से इंग्लिशिया लाइन स्थित पं। कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क यात्रा समाप्त होगा। यहां से सर्किट हाउस पहुंचेगी जहां प्रेसवार्ता होगी। बाद में श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन कर गंगा आरती में शामिल होंगी। अंत में संकट मोचन का दर्शन कर बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान सोनिया गांधी पांच घंटे बनारस में रहेंगी।

Posted By: Inextlive