-नगर निगम ने शुरू किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

-पहले दिन ही फ्लॉप रहा अभियान अधिकारियों की निगरानी तक ही सीमित रहा कूड़ा उठान

-कई पार्षदों ने बताया नहीं उठा उनके एरिया में कूड़ा

VARANASI

नगर निगम ने सोमवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ट्रायल शुरू किया। शहर को साफ रखने की उसकी कोशिश में पहले दिन ही गड़बड़ी दिखी। जहां अधिकारी मौजूद रहे वहीं कूड़ा गाड़ी नजर आयी। अन्य स्थानों की हालत पहले जैसी ही रही। निगम ने कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत के लिए क्ब् वार्ड के क्ब् मोहल्लों को सेलेक्ट किया था। इसके पहले भी निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अभियान चला चुका है। प्रचार प्रसार की कमी की वजह से वह सफल नहीं हो सका।

सिर्फ होती रही औपचारिकता

गढ़वासी टोला के पार्षद दिलीप यादव ने बताया सुडि़या में पहुंचे कूड़ा कलेक्शन को पहुंचे सफाई कर्मियों ने गिनकर आधा दर्जन मकान से कूड़ा कलेक्ट किया और चलते बने। पार्षद ने सफाई कर्मियों से अन्य मकानों से कूड़ा लेने को कहा लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इंद्रपुर की पार्षद प्रीति सिंह का कहना है कि उनके एरिया के लोग पूरे दिन इंतजार करते रहे लेकिन सिटी बजाकर कूड़ा उठाने के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा। सारनाथ के पार्षद अजय कुमार जैन का भी कुछ ऐसा ही कहना है। उनके एरिया में भी सफाईकर्मी कूड़ा कलेक्शन के लिए नहीं पहुंचे। जगतगंज की पार्षद बीना सिंह बताती हैं कि दास नगर कालोनी में कूड़ा उठाये जाने के लिए कोई कर्मी नहीं पहुंचा था।

प्रचार की कमी ने किया परेशान

नगर निगम के अधिकारियों की जिन जगहों पर निगरानी रही वहीं पर सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाया। वहीं ऐसा भी हुआ कि कुछ मोहल्लों में सफाईकर्मी कूड़ा लेने पहुंचे और सीटी भी बजाई लेकिन लोगों ने कूड़ा ही नहीं दिया। प्रचार की कमी की वजह से कई एरिया के लोगों को पता ही नहीं चला कि निगम ने कूड़ा कलेक्शन का अभियान शुरू किया है। उन एरिया में

अधिकारी रहे, कर्मचारी मौजूद रहे और सिटी भी बची लेकिन लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना था कि नगर निगम कई बार कूड़ा कलेक्शन का अभियान चला चुका है लेकिन हर बार अभियान फेल रहा है। इस बार भी सफल होने की संभावना कम है। हालांकि नगर निगम ने आधिकारिक अभियान को सफल बताया है।

आप करें सहयोग

नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अभियान शुरू किया है। इसके तहत सफाईकर्मी चयनित एरिया में आकर सिटी बजाकर कूड़ा मांगेगा। अगर आप सिटी की आवाज सुनें तो घर का कूड़ा निकालकर उसे दे दें। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो कूड़े को इधर-उधर नहीं फेकें। उसे किसी स्थान पर रख दें। अगले दिन सफाईकर्मी के आने पर उसे दे दें।

Posted By: Inextlive