मीटू कैंपेन के अंतर्गत सोमी अली ने बताया है कि वह छोटी उम्र में ही हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं।

 

features@inext.co.in 

KANPUR: सुपरस्टार सलमान खान की फॉर्मर गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी उनके साथ हुआ सेक्सुअल हैरेसमेंट का एक्सपीरियंस दुनिया से शेयर किया है। उनका कहना है कि जब वह पांच साल की थीं तो उनके नौकर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। 

पाकिस्तान में जन्मीं हैं सोमी

बता दें कि 42 साल की सोमी का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ था। जब वह महज 16 साल की थीं तो अपनी मदर के साथ सलमान से मिलने इंडिया आ गई थीं। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। सोमी ने अंत और आओ प्यार करें जैसी मूवीज में काम भी किया। 

5 साल की उम्र में हुई थी हैरेसमेंट का शिकार 

हालांकि, सलमान और उनका रिश्ता 2002 में टूट गया। फिर सोमी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने एक 'एनजीओ' शुरू किया जो परेशान महिलाओं की मदद करता है। एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा, 'मैं पाकिस्तान में डॉमेस्टिक वॉइलेंस के माहौल के बीच बड़ी हुई हूं। मेरी मदर और उनकी कई फ्रेंड्स भी फिजिकल वॉइलेंस की शिकार थीं।' सोमी ने बताया कि पांच साल की उम्र में उनके नौकर ने उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया था। 

ये भी पढ़ें: सलमान- कैटरीना को सिक्योरिटी देगी यूएई आर्मी

Posted By: Swati Pandey