दोनों की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

PATNA : दीघा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने डीएसपी पिता को और सौतेली मां का चाकू मार दिया है। दोनों की हालात गंभीर है। उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीघा के रामजी चक में स्थित सरकारी स्कूल गली में डीएसपी मदन मोहन सिंह रहते हैं। शनिवार को डीएसपी का इंजीनियर बेटा रवि कुमार से विवाद हो गया। विवाद के बाद अचानक रवि ने चाकू उठा लिया और पिता को चाकू मार दिया। इसके बाद उसने अपनी सौतेली मां को ाी चाकू मार दिया। इस दौरान परिवार के लोग आ गए और रवि को रोका। तत्काल परिवार के लोगों को दोनों को लेकर अस्पताल गए। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से पुलिस को भी सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को हिरासत में ले लिया।

Posted By: Inextlive