प्रियंका चोपड़ा के चलते सलमान खान पर निशाना साधने वाली सिंगर सोना महापात्रा को दबंग के फैन ने धमकी दी है जिसके बाद उन्होंने फिर एक बार सलमान पर कमेंट किया है।


features@inext.co.inKANPUR: पिछले काफी टाइम से सिंगर सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर सलमान के खिलाफ कई बयान शेयर कर रही हैं। जिससे नाराज सलमान के एक फैन ने उनको मेल पर जान से मारने की धमकी दी है। सिंगर ने इस मेल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है और नेशनल कमिशन फॉर विमेन को भी टैग किया है।जान से मारने की मिली धमकी इस धमकी भरे मेल में लिखा गया है, 'अगर तुमने एक बार और अपने घटिया मुंह से सलमान के खिलाफ कुछ कहा तो मैं घर में घुसकर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। यह मेरी पहली और आखिरी चेतावनी है। यह है पूरा मामला


दरअसल, सलमान ने प्रियंका पर तंज मारते हुए कहा था कि प्रियंका ने भारत छोड़ दी बल्कि लोग ऐसी बड़ी फिल्म के लिए पति छोड़ देते हैं। यह बात सोना को ठीक नहीं लगी और उन्होंने ट्विटर पर इसकी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंगआउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को इंस्पायर करना है'। इस पर सलमान ने तो कुछ नहीं कहा पर फैन को बात पसंद नहीं आयी।फैन और सलमान पर किया तंज

धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोना ने लिखा है कि, उन्हें एक्टर के फॉलोअर्स से ऐसे मेल रोज आ रहे हैं। उन्होंने सलमान पर तंज कसते हुए लिखा, ऐसा शख्स जो दूसरों को बुरे बर्ताव के लिए इंस्पायर्ड करता है वह भारत जैसे महान देश के टाइटल को खुद के लिए लेकर घूम रहा है।

Posted By: Molly Seth