सिंगर सोना महापात्रा खुलकर बड़े सेलेब्रिटीज से पंगे लेती हैं उनके लेटेस्ट शिकार बने हैं सुपरस्टार सलमान खान। इस सिंगर को सलमान के प्रियंका चोपड़ा पर किए गए कुछ कमेंट रास नहीं आए।

features@inext.co.in
KANPUR: जब, प्रियंका ने लास्ट मोमेंट पर सलमान की एक मूवी में काम करने से मना कर दिया था। सलमान ने प्रियंका को लेकर कहा, 'उन्हें मूवी की स्क्रिप्ट पसंद आई थी जिसके बाद वह इसे करने के लिए तैयार हुई थीं। हालांकि, उन्होंने शादी को पहले चुना। जब प्रियंका को उनके करियर की सबसे बड़ी मूवी मिली, तब उन्होंने इसे छोड़ दिया और शादी कर ली। लोग आमतौर पर ऐसी मूवीज के लिए अपने पति तक को छोड़ देते हैं।
पसंद नहीं आया कमेंट
सोना को शायद सलमान की ये बातें ठीक नहीं लगीं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका को सपोर्ट करते हुए सलमान पर कमेंट किया, 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंगआउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को इंस्पायर करना है।

Cus @priyankachopra has better things to do in life, real men to hang out with & more importantly, girls to inspire with her journey. 🤟🏾🔴

— SONA (@sonamohapatra) May 26, 2019


भंसाली से जरूर होंगे झगड़े
वहीं दूसरी तरफ, इन सब बातों से अलग सलमान खान करीब 20 सालों के बाद संजय लीला भंसाली के साथ इंशाअल्लाह मूवी में काम करने वाले हैं। इस मूवी में उनकी जोड़ी पहली बार आलिया भट्ट के साथ जमेगी। हाल ही में जब सलमान से भंसाली की इस मूवी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मूवी और इस फिल्ममेकर को लेकर कहा, 'यह प्रोजेक्ट काफी मजेदार होगा और इसमें बहुत सारे झगड़े होंगे क्योंकि संजय और मेरे बीच का बॉन्ड कुछ ऐसा ही है।

Posted By: Molly Seth