सोनाक्षी काफी समय से अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने जल्द ही सात फेरे ले शादी के बंधन में बंधने की बात भी कह दी है। जानें एक्ट्रेस ने और क्या-क्या खुलासे किए...


feature@inext.co.inKANPUR : सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर काफी लंबे वक्त तक खबरों में रही हैं। कुछ वक्त पहले उनको लेकर खबर आई थी कि वह इन दिनों यंग एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। कई बार यह भी कहा गया कि सोनाक्षी जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अपनी शादी को लेकर चल रहे र्यूमर्स पर अब 31 साल की इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है। दूसरों को दे दी लड़का तलाशने की जिम्मेदारी


दरअसल, हाल ही मेंं सोना एक रिएलिटी शो पर पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनकी अपकमिंग मूवी के सितारे आलिया भट्ट और वरुण धवन भी थे। इस दौरान जब सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं। उनका कहना था कि वह अब सेटल होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में सभी से उनके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने के लिए भी कहा।कलंक का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आये वरुण और आलिया

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर बोलीं सोनाक्षी, बहुत पहले करना चाहिए था ये काम

Posted By: Vandana Sharma