सोनम और आनंद ने एक दिन पहले ही संगीत सेरेमनी में एक दूरसे के साथ जम कर डांस किया। दो साल के रिलेशनशिप के बाद आज वो दिन आ ही गया जब सोनम आनंद की दुल्हनिया बने नजर आ रही हैं। शादी से पहले ही दोनों का दूल्हा-दूल्हन बने फर्ट लुक जारी हो गया है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे वेडिंग डेस्टिनेशन पर। फिलहाल सोनम की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। यहां देखें शादी की तस्वीरें और वीडियो...

कानपुर। सोनम कपूर और आनंद आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों का दूल्हा-दुल्हन वाला फर्ट लुक जारी हो गया है। सोनम जहां लाल कलर के लहंगे में खूबसूरती बिखेर रही हैं वहीं आनंद भी कुछ कम नहीं लग रहे।

- आनंद आहूजा ने गोल्डन कलर की शेरवानी और वाइट कलर का पजामा पहना है। आनंद देखने में काफी रॉयल लग रहे हैं। उनके आसपास कई लोग हैं जो सिर पर रूमाल बांधे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ये लोग गुरूद्वारे जा रहे हैं।

- बता दें कि आनंद आहूजा 11 सुबह बजे से लेकर 12:30 बजे तक स्पॉट किए गए। बता दें कि शादी के बाद लंच का इंतजाम है और शाम को मुंबई में इनका रिशेप्शन होगा। फिलहाल अर्जुन कपूर वेडिंग प्लेस पर पहुंच गए हैं। अर्जुन ने बहन की शादी के लिए नीला कुर्ता और वाइट पजामा पहना हुआ है।

- अर्जुन की प्यारी बहन अंशुला भी वेडिंग प्लेस पर नजर आईं। अंशुला ने पिंक कलर का लहंगा गोल्डन ब्लाउज और पिंक डुपट्टे के साथ पेयर किया है। अंशुला ने हाथ में पोटली जैसा पर्स भी पकडा़ हुआ है।

- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ-साथ वेडिंग प्लेस पर जैकलीन भी स्पॉट की गईं। जैकलीन ने पिंक कलर के लहंगे के साथ क्रीम डुप्पटा और पिंक ब्लाउज पेयर किया है। इसी के साथ जैकलीन ने गुथी हुई चोटी भी की है।

- सोनम कपूर के चाचा और अनिल कपूर के भाई संजय कपूर के साथ उनकी बेटी महीप कपूर भी दिखीं। महीप ने सफेद कलर का लहंगा पहना हैं। वहीं संजय कपूर वाइट कु्र्ता पजामा पहना है और ब्लैक चश्मा लगाए अपने अलग स्वैग में नजर आए।

- केवल घर के लोग ही नहीं सेलेब्रीटीज ने भी वेडिंग प्लेस पर पहुंचना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी वेडिंग प्लेस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बता दें की सोनम की शादी में दो रिशेप्शन होंगे। एक मुंबई में और एक दिल्ली में।

- सोनम की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। देखें वीडियो...

Bride's entry ♥♥♥♥ #weddingday #peopleofbollywood #bollywoodkishaadi #sonamkapoorkishaadi #weddedbliss #bride #weddinginspo #weddingdress #anilkapoor #rheakapoor #sonamkapoorfan #weddingphotography #instadaily #sonamkapoor #anandahuja #sonamkishaadi #sonamdishaadi #kapoors #anands #shaadi #shaadisaga #shaadiseason #shaadimagic #shaaditime #shaadidiaries #shaadishenanigans #arjunkapoor #groom #everydayphenomenal

A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on May 8, 2018 at 12:24am PDT

 

संगीत सेरेमनी : सोनम कपूर ने आनंद आहूजा संग तो पापा अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी के साथ लगाए ठुमके


संगीत सेरेमनी : सोनम कपूर के संगीत में इन बॉलीवुड स्टार्स ने बढा़ई रौनक, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma