इन दिनों हर जगह सोनम के ही चर्चे हों रहे हैं चाहे उनकी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की बात हो या फिर आनंद से उनकी शादी की। सोनम और आनंद की शादी को अब लगभग 10 दिन ही बचे हैं। गेस्ट लिस्ट वेडिंग डेस्टीनेशन वेडिंग कार्ड्स और हनीमून जैसी शादी से जुडी़ सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां जानें सोनम की शादी से जुडी़ सभी तैयारियों के बारे में...


शादी के कार्ड नहीं छप रहेसोनम और आनंद की शादी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही कई सारे बडे़ खुलासा होते जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक सोनम और आनंद ने एक सहमत हो कर ये प्लान किया है कि वो अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाएंगे। दरअसल बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सोनम और आनंद कागज की बर्बादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने ये सोचा है कि वो वेडिंग कार्ड्स नहीं छपवाएंगे और शादी का न्योता देने के लिए ई-इनविटेशन का इस्तेमाल करेंगे। सभी के पास शादी का कार्ड ऑनलाइन ही पहुंच जाएगा। ये अब तक का सबसे अनोखा न्योता होगा।हनीमून के लिए सोनम का प्लान
कहा जा रहा है की शादी में संगीत की पार्टी भी काफी बडी़ होने वाली है और सोनम के पापा अनिल कपूर अपनी पत्नी के साथ संगीत में ठुमके लगाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि संगीत की तैयारियां और कोरियोग्राफी में फराह खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। संगीत की तैयारियां अनिल कपूर के जूहू स्थित एक बंगले में की जा रही हैं। जहां तक सवाल है शादी के बाद हनीमून का तो सोनम और आनंद विदेश ही जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अपना हनीमून इंडिया में तो नहीं मनाने वाले हैं। लंदन में खरीदा खुद का फ्लैटकाफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि सोनम और आनंद ने लंदन में एक घर खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों वहीं शिफ्ट हो जाएंगे। सोनम फिल्मों को लेकर वहीं से अक्सर मुंबई आती जाती रहेंगी। बता दें कि लंदन के नॉटिंग हिल में उन्होंने घर खरीदा है। खबरें हैं कि सोनम का होने लंदन स्थित होने वाले घर में ज्यादा कमरे नहीं हैं। अगर सोनम सच में देश छोड़ कर कहीं लंदन चली गईं तो उनके फैंस के लिए ये बडा़ ही दुखद होगा।

सोनम कपूर की शादी में कौन होगा कोरियोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर से लेकर जानें बॉलीवुड मेहमानों की पूरी लिस्टरियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

Posted By: Vandana Sharma