8 मई को जुहू के एक बंगले पर सोनम और आनंद शादी के अटूट बंधन में बंध गए। उसके बाद मुंबई के एक होटल 'द लीला मुंबई' में गैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस पार्टी में न्यूली मैरिड कपल सोनम और आनंद ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। यहां देखें दोनों कि प्यार भरी तस्वीरें...


कानपुर। काफी दिनों से गॉसिप का अड्डा बनी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो ही गई। सोनम ने अपने रिसेप्शन में इंडो-वेस्टर्न लुक लिया था। आनंद भी कुछ ऐसे ही अंदाज में दिखे। सोनम ने ग्रे और वाइट कलर का लहंगा पहनी थी। वहीं आनंद ने नेवी ब्लू कलर की शेरवानी के साथ वाइट पजामा पहना हुआ था। साथ ही नाइकी के वाइट शूज भी पहन रखे थे। - सोनम और आनंद आहूजा के वेडिंग सेलिब्रेशन ने इस साल शादी करने वाले जोडो़ को एक नया वेडिंग गोल दे दिया। दोनों साथ में बडे़ ही परफेक्ट लग रहे हैं। दो साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद सोनम और आनंद ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए।


- मिड डे के मुताबकि सोनम और आनंद ने जूहू में सोनम की आंटी कविता के बंगले पर 7 मई को संगीत की शाम सेलीब्रेट की। इसके बाद 8 मई दोनों ने शादी कर ली। - बेटी सोनम और दामाद आनंद के वेडिंग रिसेप्शन में अनिल कपूर भी अपने स्वैग में दिखे। अनिल कपूर ने ब्लू कलर का शूट पहना था। इसके साथ वाइट शर्ट और ब्लू टाई लगाई थी।

- मालूम हो कि सोनम कि शादी में उनके ब्राइडल मेकअप का पूरा जिम्मा मेकअप आर्टिस्ट गुरु नम्रता सोनी ने अपने सिर लिया था। वैसे भी सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिश्टा कहा जाता है। अपने खास मौके पर उनका खूबसूरत दिखना तो बनता ही है। - सोनम के पति आनंद दिल्ली बेस्ड फैशन आंत्रप्रेन्योर हैं। सोनम और आनंद एक दूसरे से फैशन डिजाइनिंग के सिलसिले में ही मिले। दोनों में दोस्ती हुई और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। - सोनम ने आनंद आहूजा से अपने रिलेशनशिप को लेकर पिछले नेशनल फिल्म अवॉर्ड में खुलासा किया था। बता दें कि पिछले नेशनल अवॉर्ड में सोनम को उनकी फिल्म 'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में अवॉर्ड से नवाजा गया था। - सोनम के संगीत में उनके पिता अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी संग ठुमके लगाए थे। वहीं सोनम भी अपने पिता से पीछे नहीं रहीं। अपने पति आनंद आहूजा संग सोनम ने भी डांस परफॉर्मेंस दी।

- सोनम ने अपनी संगीत पार्टी में मस्ती-मस्ती में कलीरें भी पहन लिए। कलीरें पहने कर सोनम अपने परिवार की सभी कुंवारी लड़कियों पर झाड़ रही थीं। जाह्नवी और जैकलीन पर भी सोनम ने कलीरें झाडी़। - अपनी शादी में सोनम ने लाल रंग का जोडा़ पहना था वाहीं आनंद ने गोल्डन कलर की शेरवावी और पगडी़ बांधी थी। दोनों अपनी शादी के दिन मेड फॉर इच अदर लग रहे थे।  

सोनम और आनंद बंधे शादी के बंधन में, ये सेलेब्स भी पहुंचे मौके पर, देखें तस्वीरें...संगीत सेरेमनी : सोनम कपूर के संगीत में इन बॉलीवुड स्टार्स ने बढा़ई रौनक, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma