एक रूसी रॉकेट ने कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से एक अमेरिकी बुजुर्ग व्यक्ति सहित 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इस अंतरिक्ष यात्रा में रिकॉर्ड बनाने के इरादे से एक अमेरिकी बुजुर्ग भी गए हैं।


राकेट 3 बजकर 11 मनिट में कक्षा में पहुंचेगा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 9 बजकर 26 मिनट पर रूसी रॉकेट कजाखस्तान में रूसी अंतरिक्ष केंद्र से तेज हवाओं के बीच रवाना हुआ। 3 अंतरिक्ष यात्रियों में रूस के ओलेग स्क्रिप्रोचका और एलेक्जी ओवचिनिन तथा अमेरिकी बुजुर्ग जेफ विलियम्स शामिल हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस ने एक बयान में बताया कि सोयूज रॉकेट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी और शनिवार को दिन में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 3 बजकर 11 मिनट पर चालक दल का यान कक्षा में पहुंचेगा। बताया जाता है कि रिकॉर्ड दर्ज कराने के इरादे से अमेरिकी बुजुर्ग जेफ विलियम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र जा रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री अपने साथ यूरी गागरिन की तस्वीर ले गए हैं जेफ बन जाऐंगे अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिन बिताने वाले व्याक्ति
तत्कालीन सोवियत संघ के नागरिक यूरी गागरिन ने करीब 55 साल पहले अंतरिक्ष में कदम रखकर इतिहास रच दिया था। यूरी यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। नासा ने कहा है कि आईएसएस की अपनी 6 माह की यात्रा की समाप्ति के बाद विलियम अंतरिक्ष में कुल मिलाकर सर्वाधिक 534 दिन बिताने वाले अमेरिकी नागरिक बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड इस साल अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने बनाया था। इस महीने धरती पर लौटै केली 52 ने अंतरिक्ष में कुल 520 दिन बिताए हैं। अब तक विलियम अंतरिक्ष में 362 दिन बिता चुके हैं जिनमें उनकी अंतरिक्ष में 3 बार की गई चहलकदमी शामिल है

Posted By: Prabha Punj Mishra