मऊआइमा के बुआपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, बवाल

आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर

ALLAHABAD: मेंड़ बांधने को लेकर मऊआईमा थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण दहशत में आ गए। इस फायरिंग में एक गर्भवती महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग और बवाल की सूचना पर एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह, सीओ जितेन्द्र गिरी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनो पक्षों से करीब डेढ दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दोनों पक्ष ने दी पुलिस को तहरीर

बुआपुर गांव निवासी शमशाद पुत्र सगीर अहमद का पड़ोसी वसीम अहमद पुत्र सिराजुददीन से खेत में मेंड को बांधने को लेकर विवाद था। आए दिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ करता था। शमशाद का आरोप है कि वसीम, हाफिज, मो। आकिब, मो। आदिल, जीशान व मो। अरमान एक राय होकर उसकी भूमिधरी जमीन पर मेंड बांधने जा रहे थे। उसने विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उसे दौड़ा लिचा। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंचा। पीछा करते हुए आरोपी उसके घर में घुस गए और पीटाई करते हुए सामान तोड़ने लगे। वसीम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फाय¨रग शुरू कर दी। गोली लगते ही गुलाम रसूल व मो। सरताज घायल हो गए।

18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दूसरी तरफ वसीम अहमद का आरोप है कि पड़ोसी ग्यास अहमद, गुलाम , अयाज अहमद, गुलाम व लल्लू, माजिद, तौफीक, खुरशीद, मो। शाहरुख, मो। जैद, जावेद व मो। अशलम उसकी भूमिधरी मेंड बांधने रहे थे। उसने विरोध किया तो ग्यास ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वसीम समेत हाफिज, जीशान व गर्भवती आलिया बानो जख्मी हो गई। पेट में गोली लगने से आलिया की हालत गंभीर है। पुलिस ने वसीम की तहरीर पर 12 व शमशाद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जमीन को लेकर दो पक्षों में के बीच फायरिंग हई है। इसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।

सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार

Posted By: Inextlive