- सुबह चार बजे चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

- सोलह गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए बदमाश

- मौके पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव

- जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, नहीं लगा सुराग हाथ

Meerut: शुक्रवार सुबह कंकरखेड़ा थाना एरिया के पाबली खास में पुलिस के एसपीओ पर बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। जिसके बाद बदमाश कार हूटर बजाते हुए फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने जब लाश पड़ी देखी तो उन्होंने घर जाकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। दो लोगों के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

कंकरखेड़ा थाना एरिया के पाबली खास निवासी मोहम्मद वकील पुत्र शरीफ ख्00ब् से पुलिस का एसपीओ बनकर काम कर रहा था। साथ ही पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे स्कार्पियो में सवार होकर पुलिस की वर्दी में दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने वकील से कहा कि गाड़ी में दारोगा जी बैठे है, वह बुला रहे हैं। जिसके बाद वकील अहमद दोनों वर्दीधारी बदमाशों के साथ चल दिया। घर से सौ मीटर की दूरी पर बदमाश वकील को स्कार्पियो में जबरदस्ती डालने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने वकील को गोलियों से भून दिया। जिसके बाद कातिल मौके से फरार हो गए।

छह बजे वकील का शव देख चौक गए ग्रामीण

सुबह करीब छह बजे नमाज पढ़ने के लिए जा रहे पड़ोसियों ने वकील का गोलियां लगा खून से लथपथ शरीर देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। आसपास के लोग और वकील की पत्नी जाहिदा बच्चों के साथ मौके पर पहुंची। तत्काल ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वकील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसपी सिटी ओमप्रकाश सीओ ब्रिजेश कुमार पहुंचे, परिजनों ने हंगामा कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कायम किया गया है।

इन्होंने कहा

गोली मारकर हत्या करना गंभीर मसला है। हत्यारोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

ओंकार सिंह

एसएसपी

Posted By: Inextlive