PATNA/ BIHARSHARIFF : श्रीलंका के ब्0 सदस्य वरीय चिकित्सकों का दल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचा जिसमें महिला चिकित्सक भी शामिल थी। यह ¨सगापुर और थाईलैंड की यात्रा करते हुए भारत पहुंचा। सर्वप्रथम वरीय चिकित्सकों का दल बोधगया पहुंचा जहां भगवान बुद्ध के मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां से आज सुबह चिकित्सकों का दल राजगीर पहुंचा। सर्वप्रथम वरीय चिकित्सकों का दल भगवान बुद्ध के प्रिय-स्थल वेणुवन पहुंचा।

जहां सभी वरीय चिकित्सकों ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा को विशेष रूप से पूजा-अर्चना की और घंटों बैठकर भगवान बुद्ध को नमन किया। उसके बाद सभी सदस्य ने भगवान बुद्ध के ध्यानाकक्ष गए जहां सभी लोगों ने कुछ देर बैठकर भगवान बुद्ध को ध्यान लगाया। दल में शामिल डा। खंगाला ¨ठग, डा। लंगा मोंगा, डा। सस्ना खंगा, डा। कांगो ने बताया कि हमारी टीम दस दिवसीय यात्रा पर है। टीम के लोगों ने बताया कि राजगीर आने का उन्हें पहली बार मौका मिला है।

हमलोग पढ़ाई के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़ी बातों को पढ़ चुके हैं। इनलोगों ने कहा कि पूरे दुनिया में यह स्थान बहुत खास माना जाता है। उन्होंने नालंदा विश्व विद्यालय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नालंदा को जीवित करना एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के भी छात्र यहां अध्ययन करने के उत्सुक हैं। वहीं वरीय चिकित्सकों का दल ने मनियार मठ, सोन भंडार, जरासंध अखाडा, बिम्बिसार का जेल जैसे एतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने के बाद रोपवे पहुंचे । शांति स्तूप पर पहुंचकर पुन: पूजा अर्चना की। राजगीर के बाद वरीय चिकित्सकों का दल नालंदा पहुंचा। जहां उन्होंने प्राचीन नालंदा अंतरराष्ट्रीय विवि का भग्नावशेष देखा और गाइड के द्वारा विवि के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

Posted By: Inextlive