बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ अपने करियर की सबसे बडी़ हिट फिल्म दी है तो सबसे बडी़ फ्लॉप फिल्म भी दी है। बॉलीवुड की इस जोडी़ को दर्शक सिनेमा में देखने के लिए पागल रहते थे। वहीं श्रीदेवी के करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम करने से तौबा कर ली थी। चलिए जानें किस वजह से श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ काम को न कहा।


इस वजह से अनिल कपूर को कहा नअनिल कपूर रिश्ते में श्रीदेवी के देवर लगते हैं। श्रीदेवी के करियर का एक दौर था जब उन्होंने मिस्टर इंडिया ,लम्हे, जुदाई और जोशीले जैसी हिट फिल्में अनिल कपूर के साथ की थीं। फिर उन्हें अनिल कपूर के साथ फिल्म 'बेटा' ऑफर हुई थी। श्रीदेवी ने इस फिल्म को तुरंत न कह दिया था। दरअसल श्रीदेवी का मानना था की वो अनिल कपूर के साथ फिल्में करके थक चुकी हैं और अब कुछ नया करना चाहती हैं। फिल्म मेकर्स ने दूसरे ऑप्शन के तौर पर माधुरी दीक्षित को ये मौका दिया और फिल्म से माधुरी को एक नई पहचान मिल गई 'धक धक गर्ल ' की। जितेंद्र के साथ भी जमी थी जोडी़


श्रीदेवी अपने जमाने की सबसे महंगी अदाकाराओं में से एक हो गई थीं। श्रीदेवी की जोडी़ जितेंद्र के साथ भी फिल्मों में काफी हिट हुई थी। लोगों को दोनों की जोडी़ पर्दे पर खूब पसंद आने लगी थी इसलिए दोनों ने लगभग 16 फिल्में साथ में की थीं। इन 16 फिल्मों में से दोनों की 11 फिल्में ही हिट भी हुई थीं। दोनों की जोडी़ वाली फिल्म हिम्मतवाला सुपरहिट रही थी जो साल 1983 में सिनेमाघरों में आई थी।

श्रीदेवी का दुबई में निधन , मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Posted By: Vandana Sharma