-संस्कृत यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में चारों पदों पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई का नहीं खुला खाता

-अध्यक्ष चुने गए प्रांजल, उपाध्यक्ष शशिकांत व महामंत्री पर देव नारायन हुए विजयी

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष सहित चारों पदों पर एबीवीपी पैनल ने कब्जा जमाया। गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में एनएसयूआई का खाता तक नहीं खुला। कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रांजल पांडेय ने अपने प्रतिद्वंदी पंकज पांडेय को 136 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत व महामंत्री पर देव नारायण और पुस्तकालय मंत्री पद पर राधारमण पांडेय ने जीत दर्ज की। चुनाव में 2047 वोटरों में 1376 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विजयी पदाधिकारियों को वीसी प्रो। राजाराज शास्त्री ने शपथ दिलाई। देर शाम पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को सुरक्षा में लेकर घर तक छोड़ा। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ चेतगंज अंकिता सिंह, सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी, सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी सहित आसपास थानों की फोर्स मौजूद रही।

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। अप्रिय घटना से बचने सहित शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। दोपहर में मतदान को लेकर दो गुटों में पहले झड़प हुई, उसके बाद कुछ पत्थर भी एक दूसरे पर चले। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही छात्रों को खदेड़ स्थिति को नियंत्रित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए फर्जी वोटर परेशानी का सबब बन गए थे। हाल यह हो गया था कि विवि प्रशासन को इस बात की घोषणा करनी पड़ रही थी कि दूसरे के नाम पर वोट देते हुए फर्जी वोटर को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद भी फर्जी वोटर्स में किसी तरह का खौफ देखने को नहीं मिला। सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। शाम तीन बजे से काउंटिंग शुरू हुई और घंटे भर बाद ही चुनाव परिणाम सामने आ गए।

इन्हें मिले इतने मत

अध्यक्ष

प्रांजल पांडेय- 858

पंकज पांडेय-721

सत्य प्रकाश तिवारी-12

अवैध मत-16

हार-जीत का अंतर-136

उपाध्यक्ष

शशिकांत पांडेय- 697

जितेन्द्र शर्मा-527

मंटू कुमार तिवारी-43,

शुभम पांडेय-45

अवैध मत-24

हार-जीत अंतर-170

महामंत्री

देवनारायण पांडेय- 707

अभिषेक शुक्ल-529

राकेश कुमार दुबे-86

अवैध मत-15,

हार-जीत में अंतर-178

पुस्तकालय मंत्री

राधारमण पांडेय-640

विपिन चौबे-406

ओम प्रकाश राय-206

सत्य प्रकाश तिवारी-63

अवैध मत-22

हार-जीत का अंतर-234

एक नजर

-श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि पद पर प्रफ्फुल कांत शुक्ल निर्वाचित

-साहित्य संस्कृति प्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार मिश्र व दिव्यांश दूबे निर्वाचित

-आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक पांडेय निर्विरोध

-वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकित, नितिन, निर्भय व रजनीकांत निर्वाचित

Posted By: Inextlive