- बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के गांधीनगर पार्क-2 में मनाई गई चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि

- कई देशों के पौधे लगाए जाएंगे पार्क में, चारों तरफ विकसित होगा ड्रेनेज सिस्टम

PATNA: एक्स पीएम स्व.चन्द्रशेखर प्रखर समाजवादी और स्पष्टवादी नेता थे। संसद सदस्य के रूप में जिन बातों को वे सही मानते थे, उसको कहे बिना नहीं रुकते थे। सीएम ने बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के गांधीनगर पार्क-ख् में चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण और पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि चन्द्रशेखर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के नेता जब कांग्रेस में शामिल हुए तो वे भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में रहते हुए भी उन्होंने हमेशा समाजवादी विचार धारा को ही प्रकट किया। उन्हें युवा तुर्क के रूप में जाना जाता था।

राजकीय समारोह के रुप में मनेगा चंद्रशेखर जयंती

सीएम ने कहा कि चंद्रशेखर जयंती (क्7 अप्रैल) को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। चन्द शेखर का लोकनायक जय प्रकाश नारायण से गहरा लगाव था। जब पूरे देश में आंतरिक आपात की घोषणा हुई तब उन्हें कांग्रेस कार्यकारिणी का सदस्य रहते हुए गिरफ्तार किया गया था। देश में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए जनता पार्टी का गठन हुआ। चन्द्रशेखर इसके अध्यक्ष चुने गए। नौवीं लोकसभा चुनाव से मुझे संसद में जाने का अवसर मिला। वहां मुझे चंद्रशेखर को सुनने का मौका मिला।

ताकि आने वाली पीढ़ी कृतित्व को समझे

सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को समझे इसके लिए उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। मैंने अपने कार्यकाल में निर्णय लिया कि महापुरुषों के प्रतिमा स्थल को पार्क के रूप में विकसित किया जाए। पार्क में ऐसे पेड़-पौधे लगने चाहिए जिससे लोग पेड़-पौधों के बारे में जानकारी लें। इस अवसर पर सीएम ने पार्क में बरगद का पेड़ लगाया। मंत्री विजय चौधरी, दामोदर राउत, श्याम रजक सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

कई देशों के वृक्ष लगाए जाएंगे पार्क में

पार्क में मेनोटा (साउथ अमेरिका) अमेजन, ब्राइवेली (ब्राजिल-अजर्ेंटिना),पचीरा (सेन्ट्रल साउथ अमेरिका), टमिनालिया (मेडागास्कर), ब्लू मार्बल (ऑस्ट्रेलिया), चिलबिली (मेडागास्कर), हेमचंपा (नॉर्थ अमेरिका), वाटर ब्रश (ऑस्ट्रेलिया) ब्राउनिया (साउथ अमेरिका), टेलिगुलिया (सेन्ट्रल-साउथ अफ्रीका), रेशम रूई (ब्राजिल-अजर्ेंटिना),कोर्डिया (सेन्ट्रल-साउथ अमेरिका), अफ्रीकन मोहगनी और चंपक (हिमालय) आदि के पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में हर पेड़ के एक प्लेट लगाया जाएगा, जिस पर उसकी खासियत और उत्पति के बारे में जानकारी होगी। लोगों को टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक भी बनेगा। सीएम ने नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पार्क के चारों तरफ ड्रेनेज बनाने का निर्देश दिया। ड्रेनेज बनाने में जो भी राशि लगेगी, उसका अलग से बजट में प्रावधान किया होगा।

Posted By: Inextlive