पड़ोस की युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर बिगड़ा मामला

Meerut। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। जिसमें दो महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया।

कर रहे थे छेड़छाड़

लालकुर्ती के घोसी मौहल्ले में जावेद अपने परिवार के साथ रहता है उसके पड़ोस में ही आसिफ का परिवार रहता है। आरोप है कि रविवार सुबह छेड़छाड़ को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग लाठी डंडे लेकर आमने- सामने आ गए। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लालकुर्ती थाने में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया गया।

कई घायल

लालकुर्ती इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जावेद पक्ष की तरफ से मोहसिन, सारिक व महिला शमीम व जावेद घायल हुए है। आसिफ की तरफ से आसिफ समेत चार लोग घायल हुए है।

डीजीपी ने ली मामले की जानकारी

मेरठ। हापुड़ अड्डे पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने का मामला डीजीपी के पास पहुंच गया। रविवार को डीजीपी ओपी सिंह ने मेरठ पुलिस अधिकारियों से सारे मामले की जानकारी हासिल की। इसके साथ आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। रविवार शाम नौचंदी पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

आखिर छेड़छाड़ के मामले में एंटी रोमियो स्क्वॉयड को विफल साबित हो रहा है?

जनता को खुद जागरुक होना होगा। एंटी रोमियो स्क्वॉयड के भरोसे बैठने से कुछ होने वाला नहीं। पिंजड़ा कारगर उपाय था, जिसमे रोमियो को पकड़कर घुमाया जाता था। आप्रेशन मंजनू और एंटी रोमियो स्क्वॉयड राजनीति का शिकार हो गए।

मुकेश राय

एंटी रोमियो स्क्वॉयड कुछ दिन तो चला पर उसके बाद कहां गायब हो गया आज तक पता नहीं चला। महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की अहम योजनाओं में शामिल थी तो आखिर एंटी रोमियो स्क्वॉयड बंद क्यों हो गया यह सोचने लायक बात है।

संजीव अग्रवाल

एंटी रोमियो स्क्वॉयड जैसे अभियान कुछ समय के लिए ही चलते है और फिर बाद में निरंकुश हो जाते है। अगर लगातार ऐसे अभियान ग‌र्ल्स कॉलेज के आसपास हमेशा चलाए जाएं तो काफी हद तक छेड़खानी और मनचलों पर लगाम लग सकती है।

अंकित अधाना

ट्विटर

रोमियो स्क्वॉयड कहां सो रहा है1090 क्या कर रहा है.या सभी वसूली और चुनाव में व्यस्त हैं?

डॉ। विवेक सिंह @tigerrajput75

Posted By: Inextlive